जहाजपुर (आज़ाद नेब) एकल नारी शक्ति व आस्था संस्थान द्वारा महिला किसान ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें मंत्री धीरज गुर्जर ने महिला किसानों की समस्याएं सुनी।
कार्यक्रम में आस्था संस्थान के संगठक प्रेमशंकर पालीवाल ने कहा कि इस सम्मेलन मुख्य उद्देश्य महिलाओं को किसान के रूप में पहचान दिलाना है। क्योंकि घर व खेतों में अधिकतर काम महिलाएं करती है लेकिन किसान के रूप में पुरुष को ही जाना जाता है।
इस सोच को बदलने की जरूरत है। कृषि विशेषज्ञ डॉ.पवन कुमार ने जैविक खेती की जरूरत, जैविक कृषि की विधि रासायनों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
बीज निगम अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धीरज गुर्जर को संस्थान द्वारा महिला किसानों की समस्याएं बताई जिनमे बीज वितरण योजना का लाभ महिलाओं को दिलाने ओर जो बहने जो देशी खाद बनाती है सरकार उसे खरीदे, बिलानाम जमीन जो गांवो में है उसे एकल किसान महिलाओं को जैविक कृषि करने के लिए अलोट किया जाए।
एकल नारी शक्ति संगठन की राज्य समन्वयक चद्रकला शर्मा के इन तीन मांगों को पुरजोर तरीके से पेश किया जिस पर राज्य मंत्री गुर्जर ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला कलक्टर से मिल कर बहनों की समस्याओं का समाधान के प्रयास करेंगे।
इस दौरान उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, लीला धाकड़, मेना कंवर, रीना शर्मा, आशादेवी सहित ब्लॉक की 13 पंचायतों से 150 महिला किसान की मौजूद थी।