नवनियुक्त टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना का स्वागत किया, पंचायतराज चुनाव को बताया कड़ी चुनौती

Firoz Usmani
1 Min Read

Tonk (फ़िरोज़ उस्मानी)- नवनियुक्त भाजपा टोंक ज़िलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना (Rajendra Parana)कार्यकर्ताओं ने पांडेजी के बाग में भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर राजेन्द्र पराना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विपक्ष पार्टी कांग्रेस की आमजन विरोधी नीतियों को सामने लाएंगे।

पराना ने कहा कि आगामी पंचायतराज चुनाव को कड़ी चुनोती के रूप में लें। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, मालपुरा-टोड़ारायसिंह के विधायक कन्हैयालाल चौधरी, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, महामंत्री दीपक संगत,नरेश बंसल, नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य सतीश चन्देल, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, श्यामलाल जैन मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।