प्रियंका गांधी को फिर ​खींच लाई रणथम्भौर की छटा

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read
सवाईमाधोपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रॉ को फिर रणथम्भौर राष्ट्रीय उदयान की छटा खींच लाई है। वे सोमवार को सड़क मार्ग से सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर पहुंची। प्रियंका के साथ उनके नजदीकी परिजन एवं परिचित भी आएं हैं। वे गत माह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी रणथम्भौर आई थी।
 

कुछ दिन यहां एक पंच सितारा होटल में बिताए थे। एक माह बाद फिर वे यहां जंगल भ्रमण पर आईं है। उनका मंगलवार को पार्क भ्रमण का कार्यक्रम बताया जा रहा है। इससे पहले वे सोमवार दोपहर को सड़क मार्ग से जयपुर से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सवाईमाधोपुर पहुंची।

 

इसके बाद वह रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका दापेहर की पारी में पार्क भ्रमण पर जाने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। वहीं प्रियंका गांधी के रणथम्भौर दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए। जानकारी के अनुसार प्रियंका के साथ उनके दो परिजन भी रणथम्भौर आए हैं।

 

सोनिया का मनाया था जन्म दिन

 
प्रियंका बाड्रा का रणथम्भौर से लगाव जगजाहिर है। वह साल मेें कम से कम दो बार रणथम्भौर भ्रमण के लिए सवाईमाधोपुर आती है। हाल ही में पूरा गांधी परिवार रणथम्भौर आया था और गांधी परिवार ने सोनिया गांधी का जन्मदिन रणथम्भौर में ही मनाया था। इस दौरान प्रियंका ने रणथम्भौर रोड स्थित दस्तकार केन्द्र पर खरीदारी का लुत्फ भी उठाया था।

बीना काक पहुंची रणथम्भौर

 
वहीं पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक भी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सड़क मार्ग से रणथम्भौर पहुंच गई है। वह भी रणथम्भौर रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरी हुई है। उनका भी शाम की पारी में पार्क भ्रमण पर जाने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।
Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.