सुनिल बंसल बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य

Sameer Ur Rehman
1 Min Read

टोंक। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर की अनुशंसा पर टोंक निवासी सुनिल बंसल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया।

गोविन्द सिंह डोटासरा ने सुनिल बंसल को सदस्य मनोनयन करने के साथ ही पार्टी एवं संगठन को प्रदेश में एवं जिले में मजबूत करने का आह्वान किया है।

बंसल पूर्व में भी एनएसआईयू, यूथ कांग्रेस के पदों पर रहे एवं वर्तमान में जि़ला कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर, नगर परिषद में वार्ड पार्षद के पद पर विराजमान हैं।

इनके मनोनयन पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवजीराम मीणा, रामसिंह मुकुल, हंसराज गाता, राजीव बंसल, राजेन्द्र गोयल, पार्षद रामदेव गुर्जर, मणिकान्त गर्ग, शब्बीर अहमद, युसूफ इंजिनियर, अशरफ गुज, आतिफ नकवी, किरोडी लाल मीणा,

जावेद चिश्ती, अरशद चिश्ती, नवीन त्रिपाठी, शाहज़ेब खान, सुलेमान अख्तर, अहसान बाबा, ज़ेबा खान, मो.हारून भाटी, जुनेद खान, सुरेन्द्र कुमार महावर, बन्ना लाल जाट ने बधाई देते हुये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया ।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/