टोंक में 67 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता (छात्र- 17 वर्ष) सत्र 2023- 24

Sameer Ur Rehman
1 Min Read

टोंक। 67 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता (अण्डर 17) 14 से 19 अक्टूबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता के संयुक्त संचालन सचिव शंकर शम्भू गोगवाल ने बताया कि प्रदेश के 50 जिलों से आने वाली टीमों की आवास व्यवस्था राउमावि, कोठी नातमाम, राउमावि दरबार, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गुलजार बाग राबाउमावि, न्यू टोंक, राउमावि, सिटी नम्बर 12, न्यू सोल्जर पब्लिक स्कूल, बहीर और टैगोर पब्लिक स्कूल में रखी गई है

।प्रतियोगिता के मैच गांधी खेल मैदान व सआदत पेवेलियन ग्राउण्ड में बनाए गए 4 मैदानों पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के 50 जिलों के 848 खिलाडियों के भाग लेने की सम्भावना है। गैरतलब है कि 10 साल बाद शिक्षा विभाग द्वारा टोंक जिले को अंडर 17 राज्य स्तरीय क्रिक्रेट प्रतियोगिता के आयोजन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/