टोंक। लोक जन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव व रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में आज अपने समर्थकों के साथ जयपुर विधानसभा पहुंचें। वहां विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से भेंट कर टोंक रेल परियोजना पर चर्चा की गई। एक बार फिर मुख्यमंत्री को टोंक रेल भूमि अवाप्ति की घोषणा के लिए पत्र लिखने व बात करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अकबर खान ने विधानसभा अध्यक्ष केलाश मेघवाल से मुख्यमंत्री को रेल भूमि आवाप्ति के लिए दुबारा पत्र लिखने का आग्रह किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अकबर खान को विश्वास दिलाया कि वो फिर से मुख्यमंत्री को इस मामले पर पत्र लिखकर अवगत कराएगें। गोरतलबहोगा कि अकबर खान द्वारा टोंक रेल भूमि आवाप्ति के लिए काफी लम्बें समय से प्रयासरत है। कई बार मुख्यमंत्री से मिलकर रेल भूमि आवाप्ति के लिए मांग कर चुके है। कई बार मुख्यमंत्री द्वारा अकबर खान को आश्वासन भी दिया गया है। बावजूद इसके अब तक भी टोंक रेल भूमि आवाप्ति की मांग पूरी नही हो सकी है। इस मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश कार्य समिति मेंबर अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान विनोद बैरवा, एनएसयूआई छात्र संघ लीडर तोसीफ अहमद , लोजपा शहर अध्यक्ष कयामुद्दीन रंगरेज, जिला उपाध्यक्ष अशोक विशनोई, हनुमान मीणा , हिरू खान, प्रदेश कार्य समिति मेंबर प्रभु मेरोठा, जिला सचिव बरकत अली, राहुल सिंह चौहान ,सीताराम खंगार ,राजेश माली, हरिराम गुर्जर , रामेश्वर जाट , रूप नारायण मीणा , राजेंद्र जैन ,बनवारी लाल बैेरवा ,धर्मेश साहू , सीताराम चौधरी , आदि मौजूद थे