भारत जोड़ो यात्रा के लिए ग्रामीण वासियों के साथ जायजा लिया अकबर खान ने

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

टोंक।  रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार समाजिक न्याय संगठन राष्ट्रीय संयोजक अकबर खान ने टोंक जिले की सीमा कोठडी चौराहा पहुँचकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए ग्रामीण वासियों के साथ पद दंगल संगीत हैला ख्याल की प्रस्तुति की तैयारीयों के साथ जायजा लिया। अकबर खान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर क्षेत्र में लोगों में ज़बरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे। इस दौरान प्रधान गुलाब, पंचायत समिति सदस्य फोरू लाल, बाबा फुलचन्द, विजय शंकर, मोहन लाल, सरपंच उछप लाल आदि मौैजूद थे।

 

रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जायजा लेते हुए।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई

टोंक।  महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ टोंक सम्बन्ध भारतीय मजदूर संघ जिला टोंक की बैठक नेहरू पार्क टोंक पर आंगनबाड़ी जिला अध्यक्ष शीला विजय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अपनी मांगों के लेकर 16 दिसंबर को ज यपुर में आयोजित होने वाली रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को चलने के लिए जोर दिया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र कांता एवं संतोष  ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को परमानेंट करे, उन्हें भी राज्य सरकार का कर्मचारी मानते हुए उनके समान सुविधाए दी जाएं, अन्यथा नारी शक्ति को भी आंदोलन का बिगुल बजाना पड़ेगा।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला मंत्री उर्मिला शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि सरकार आंगनबाड़ी की मांगो को शीघ्र पूरा करे

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष गणेश बंशीवाल, श्रीमति मनोहर सैनी, श्रीमति मोतियानी ,उर्मिला चिरोंज , राजकुमारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.