चुनावी इलेक्ट्रारल बॉण्ड को सार्वजनिक नहीं करने के लिए कांग्रेस ने एस.बी.आई. बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

टोंक। मोदी सरकार के दबाव में एस.बी.आई. द्वारा राजनैतिक दलों को मिले चुनावी चन्दे इलेक्ट्रारल बॉण्ड को सार्वजनिक नहीं करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी टोंक द्वारा जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में गांधी पार्क में धरना दिया। घंटाघर से सुभाष बाजार तक पैदल मार्च निकाल कर एस.बी.आई. बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।

धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद एस.बी.आई. जानकारी देने से मोदी सरकार के दबाव के कारण और समय मांग रहा। उन्होंने कहा कि 2017 से चुनाव बॉण्ड में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए, उसमें 55 प्रतिशत अकेले भाजपा को मिला है । उन्होंने कहा कि दानदाताओं की जानकारी सार्वजनिक करने में बहाने बना रहा 30 जून तक का समय मांग रहे है, उससे पहले लोकसभा चुनाव हो जायेगा।

भाजपा जमकर चुनाव में उस पैसे को खर्च करेगी। भाजपा सार्वजनिक संस्थाओं का उपयोग कर काले धन को छिपाने में कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी बॉण्ड बड़े कार्पोरेट, घरानों को ध्यान में रखकर लाया गया है, ताकि चुनाव में सत्ता रूढ़ पार्टी चुनाव में काले धन का चुनाव में दबाकर इस्तेमाल करें। इस अवसर पर दिनेश चौरासिया, पार्षद शब्बीर अहमद, शिवजीराम मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष युसुफ इंजिनियर, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, धर्मेन्द्र सालोदिया, अजमल देवपुरा, मणिन्द्र बैरवा, जर्रार खान एवं मोहम्मद शकील आदि लोगों ने धरने को सम्बोधित करते हुए भाजपा द्वारा चुनावी बॉण्ड तथा संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने की बात कही।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष शबाना, अजीज कुरेशी, इरशाद खान सेवादल, मुराद गांधी, एडवोकेट शकीलुर्रहमान, फोजूराम मीणा, युसुफ युनिवर्सल, मुदस्सर जिशान, विनोद बोकण युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आतीफ नक़वी, राजेश खटाणा, सतबीर गुर्जर,शोकत कायमखानी, सुरेन्द्र रेगर, उमर अली ड्राइवर, लियाकत चन्दलाई, पार्षद फिरोज नागौरी, ताबिश, विकास लोदी, एड. मूलचन्द बैरवा मण्डल अध्यक्ष, नवीन कुमार, मोतीलाल बैरवा, गोविन्दराम, हनुमान यादव, रामदयाल बैरवा, मनमोहन गुर्जर, रामलाल सेनीवाल, विजय सेनीवाल, विजेन्द्र वर्मा, मनीष चौकी, चन्द्रप्रकाश मीणा, अशोक महावर, चन्द्रप्रकाश मेहता, अख्तर खान पार्षद, शेलेष गुर्जर, आकाश बैरवा, मासूम अली, नईम सेवादल, अकबर गुलजार एवं अनवर आदिल आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरने प्रदर्शन में भाग लिया।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/