टोंक। भारतीय जनता युवा मोर्चा टोंक द्वारा टोंक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का युवा उद्घोष एवं युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एक निजी स्थल पर किया गया।
मुख्य अतिथि टोंक जिला प्रभारी दिल्ली के सांसद रमेश बिदूडी ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जोश देखकर लगता है टोंक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है और सुशासन एवं कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जोश 25 नवम्बर तक बरकरार रहना चाहिए।
विधायक प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने कहा कि जब ज़ब युवाओं ने हुंकार भरी है तब तब सिंहासन को बदला है। युवा शक्ति ही पार्टी की रीढ़ है इसलिए टोंक विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित हैं। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जयसिंहपुरा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर एक एक वोट डलवाने का काम करेंगे। बूथ पर पूरे वोट नहीं डल जाते तब तक युवा कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, श्याम लाल जैन, संजय संघी, चन्द्रवीर सिंह चौहान, जिला प्रमुख सरोज बंसल ने आदि ने युवा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन विजय चौधरी ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टोंक। भारतीय जनता पार्टी के टोंक विधानसभा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने आज दो दर्जन गावों का दौरा कर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मेहता का जगह जगह पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी मेहता को उनकी जीत का पक्का भरोसा दिलाया। जन संपर्क के दौरान मेहता का सभी जाति के महिला, पुरुषों, युवाओं, बच्चों ने बढ़ चढ़ कर स्वागत किया। यहां तक कि मुस्लिम समाज के लोगों ने भी मेहता को अधिक से अधिक वोट देने का भरोसा दिलाया।
मेहता ने आज अलिमपुरा (भीलवास्या), हसनपुरा, दाखिया, अरनिया नील, करीमपुरा, संडीला, बैरवा ढाणी संडीला, अल्लापुरा चंदौला, निर्वाना, रघुनाथपुरा (भालोटा का झूपड़ा), सरदारपुरा, निमोला, रहीमपुरा (मोलीपुरा), हकीमपुरा, परासिया, चवनपुरा, चेतनपुरा, लाम्बा, छापारिया, मोहम्मद नगर (दीपोलाई), सोनवा, गोहरपुरा, उस्मानपुरा धोल्या गावों में सघन जन संपर्क पर रहे!
इस दौरान पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, प्रधान काबरा, कृष्ण गोपाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण चौधरी, मेघराज चौधरी, कैलाश यादव, लांबा सरपंच कैलाश तिवाड़ी आदि साथ रहे।