टोंक ज़िले में 2 कांग्रेस के सचिन पायलट, हरीश चंद्र मीना एवं 2 भाजपा के कन्हैयालाल एवं रामसहाय वर्मा जीते

Sameer Ur Rehman
4 Min Read

Tonk News। विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टोंक, मालपुरा, निवाई एवं देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में टोंक से सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) व देवली-उनियारा से हरीश चंद्र मीना एवं मालपुरा से कन्हैयालाल एवं निवाई से रामसहाय वर्मा ने जीत दर्ज की।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि जिले की मालपुरा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी कन्हैयालाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के घासीलाल चौधरी को 16 हजार 189 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। कांग्रेस के घासीलाल को कुल वैध मतों में से 69 हजार 726 मत मिले।

उन्होंने बताया कि कुल 2 लाख 6 हजार 615 वैध मतों की गिनती में भाजपा के कन्हैयालाल को 85 हजार 915 मत मिले। इनमें कांग्रेस के घासीलाल को 1002 एवं भाजपा के कन्हैयालाल को 1112 पोस्टल सर्विस वोट मिले। इस प्रकार भाजपा के कन्हैयालाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी घासीलाल चौधरी को 16 हजार 189 मतो से पराजित कर जीत दर्ज की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की निवाई विधानसभा से भाजपा के रामसहाय वर्मा ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के प्रशांत बैरवा को 12 हजार 941 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि कुल 1 लाख 97 हजार 413 वैध मतों की गिनती में भाजपा के रामसहाय वर्मा को 92 हजार 775 मत मिले। जिनमें 1080 मत पोस्टल सर्विस वोट मिले।

इसी प्रकार कांग्रेस के प्रशांत बैरवा को कुल वैध मतों में से 79 हजार 834 मत मिले। इनमें प्रशांत बैरवा को पोस्टल सर्विस वोट 1216 मिले। इस प्रकार भाजपा के रामसहाय वर्मा ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के प्रशांत बैरवा को 12 हजार 941 मतो से पराजित कर जीत दर्ज की।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने बताया कि जिले की टोंक विधानसभा से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सचिन पायलट ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के अजीत सिंह मेहता को 29 हजार 475 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

उन्होंने बताया कि कुल 1 लाख 87 हजार 70 वैध मतों की गिनती में कांग्रेस के सचिन पायलट को 1 लाख 5 हजार 812 मत मिले। जिनमें 1364 पोस्टल सर्विस वोट मिले। इसी प्रकार भाजपा के अजीत सिंह मेहता को कुल वैध मतों में से 76 हजार 337 मत मिले। इनमें पोस्टल सर्विस वोट 1126 मिले। इस प्रकार इंडियन नेशनल कांग्रेस के सचिन पायलट ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के अजीत सिंह मेहता को 29 हजार 475 मतो से पराजित कर जीत दर्ज की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की देवली-उनियारा विधानसभा से इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरीश चंद्र मीना ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के विजय सिंह बैंसला को 19 हजार 175 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि कुल 2 लाख 19 हजार 634 वैध मतों की गिनती में कांग्रेस के हरीश चंद्र मीना को 1 लाख 5 हजार 1 मत मिले। जिनमें 1709 पोस्टल सर्विस वोट मिले।

इसी प्रकार भाजपा के विजय बैंसला को कुल वैध मतों में से 85 हजार 826 मत मिले। इनमें पोस्टल सर्विस वोट 777 मिले। इस प्रकार इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरीश चंद्र मीना ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के विजय सिंह बैंसला को 19 हजार 175 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/