श्री चौथ माता नवकुंडीय शतचंडी महायज्ञ का समापन, पूर्णत: सफल रहा महायज्ञ आयोजन

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

चौरु / अशोक कुमार सैनी। चौथ का बरवाड़ा में 24 अप्रैल से चल रहे श्री चौथ माता नवकुंडीय शतचंडी महायज्ञ का शुक्रवार 3 मई 2024 को समापन हो गया।

महायज्ञ मीडिया प्रभारी छोटू लाल सैनी एवं महायज्ञ अध्यक्ष शंकर लाल सैनी ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति अभिजीत मुहूर्त में 12:50 पर हुई महायज्ञ में पधारे हुए सभी संत महात्माओं को भोजन करवा कर विदाई की गई।

यज्ञाचार्य पंडित अवधेश दाधीच, यज्ञब्रह्मा उमेश कुमार शर्मा एवं अन्य सभी विद्वान गानों को भोजन शाला में भोजन करवा कर उनकी भी विदाई की गई।

Advertisement

महायज्ञ समिति की ओर से श्री चौथ माता का यज्ञ पूर्णाहुति महाप्रसादी भंडारा मंदिर श्री चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में हुआ, जहां पर लगभग 20- 25 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। महाप्रसादी के रूप में देसी घी के मालपुएं और दाल वितरित की गई जिसका संपूर्ण देशी घी मंदिर श्री चौथ माता ट्रस्ट द्वारा महायज्ञ समिति को दिया गया।

S.C.G.C.I SCHOOL TONK
ADVERTISEMENT

10 दिन तक लगातार चले इस महायज्ञ को प्लास्टिक मुक्त रखा गया यहां पर भक्तों के जीवन के लिए पत्तल धोने से लेकर सभी अन्य सामग्री अन्य सामग्री पर्यावरण अनुकूल उपयोग में ली गई। महायज्ञ को लेकर सभी ग्रामवासी उत्साहित थे और सभी ने अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई जिससे यज्ञ सफल हुआ। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं पधारे हुए संत महात्माओं, विद्वान गणों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/