उनियारा। अशोक कुमार सैनी। उनियारा कस्बे में 15 अगस्त के अवसर पर विभिन्न राजनेताओं ने तिरंगा रैली निकालकर अपना राजनैतिक व चुनावी दम खम दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान एक और जहां भाजपा नेता सीताराम पोसवाल ने उनियारा कस्बे के विभिन्न मार्गो से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जो खातोली गेट से शुरू होते हुए ।
मुख्य बाजार होकर कामधेनु सर्किल तक निकाली गई । साथ ही इस दौरान भाजपा की इस तिरंगा रैली का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही रैली के दौरान कस्बे के विभिन्न मार्गो में भारत माता के जयकारों के नारो गुंजायमान होता दिखाई दे रहा था।
साथ रैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सीताराम पोसवाल ने कांग्रेस सरकार को कोसा।वही इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर सहित भाजपा शहर अध्यक्ष नमोनारायण गोतम, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका जैन,युवा नेता मौहरसिह, सहित कई भाजपा पदाधिकारी वह कार्यकता
उपस्थित थे। वही इससे पहले कांग्रेस पार्टी से टिकट की ताल ठोकते हुए डॉ विक्रम सिंह ने भी कस्बे के विभिन्न मार्गो से सैकड़ों वाहनों के साथ तिरंगा रैली निकाली। वही दोनो नेताओं की रैलियों को लेकर कस्बे के लोगों में चर्चा रही।