पीपलू (ओपी शर्मा)। उपखंड क्षेत्र के सोहेला में एक मकान में चोरों ने नकदी, सोने, चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ किए। पीडि़ता माया देवी शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को वह सोहेला से मालपुरा अपने पीहर गई थी। इस दौरान मकान, कमरों, बक्सों के ताले लगाकर गई थी। वहां से वह 18 नवंबर शाम 5.15 बजे घर लौटी तो मकान, कमरे, बक्से के ताले टूटे हुए मिले।
अज्ञात चोर 35000 रुपए नकदी, 15 चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की पायजेब की जोड़ी, दुकान के कागज, बहीखाता, कागजात चोरी करके ले गए। पीडि़ता माया देवी पत्नी स्व. महेश शर्मा ने भाई बनवारीलाल के साथ बरौनी थाने पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज करवाया हैं। बरौनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज मौका मुआयना कर जांच शुरु कर दी हैं।
आइरन लेडी भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
टोंक,। जिले के टोडारायसिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से देश की प्रथम प्रधानमंत्री एवं आइरन लेडी भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती डाक बंगला में मनाई गई। डाक बंगले मेंं उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
उन्होंने देश की एकता व अखण्डता के िलए अपना बलिदान िदया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रामदयाल सुवालका ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखण्डता से कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि स्व. गांधी ने अपने एक सम्बोधन मेंं कहा था कि देश की अखण्डता व एकता के लिए मेरे खून का एक-एक कतरा देश का समर्पित रहेगा।
उन्होंने देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया तथा पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में बंग्लादेश का निर्माण किया और उसे स्वतंत्र देश बनाया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद साहू ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने विश्व मानचित्र पर देश का नाम स्थापित किया है।
उन्होंने इंिदरा गांधी के जीनव चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, जिला महासचिव जहूर भाई, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पप्पूलाल सिंगोदिया, ब्लॉक महासचिव अरविंद सिंगोदिया, पार्षद नवाब अली राठौड एडवोकेट, लाभचंद अजमेरा एडवोकेट, पूर्व पार्षद मनोज कासलीवाल, राहुल दायमा, सोहराब अली, शहर सेवादल अध्यक्ष बाबू खान राठौड, रमेश सैनी मुंशी, आसिफ अली एडवोकेट, राकेश वर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।