टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक पुलिस ने दो दिन कानून व्यवस्था संभालने के बाद आज हर्ष उल्लास के साथ पुलिस लाइन में होली मनाई गई। टोंक पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित सभी थानों के एसएचओ व पुलिसकर्मी होली (Tonk Police celebrated Holi) के रंग में रंगे दिखे। पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर रंग डालकर होली खेली।
इस मौके पर टोंक ज़िला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल भी शामिल रही। कलक्टर ने भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ होली खेल कर होली की शुभकामनाएं दी। पुलिसकर्मी बेंड बाजे के साथ महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर गुलाल उड़ाए।
पुलिसकर्मियों ने जमकर राजस्थानी गीतों पर ठुमके भी लगाए। महिला पुलिसकर्मी भी फिल्मी गानों पर थिरकती दिखाई दी। एसपी से लेकर कई बड़े पुलिस अधिकारी नाचते गाते दिखाई दिए। इस मौके पर ज़िले के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।