Tonk। भारतीय जनता पार्टी टोंक के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर चौहान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे का दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
राज्यपाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष चन्दवीर सिंह चौहान से सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व सरकार की योजनाओ की जानकारी ली।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, राजेन्द्र पराना, सतीश चंदेल,सत्यनारायण चौधरी, विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,दीपक संगत, लक्ष्मी जैन,नरेश बंसल, शैलेन्द्र चौधरी,विनायक जैन सहित अन्य मौजूद रहे।