टोंक। सवाई माधोपुर रोड पर रिद्धि सिद्धि होटल के पीछे स्थित गांधी नगर कॉलोनी के बाशिन्दे पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। इस सम्बंध में शुक्रवार को कॉलोनी के स्त्री- पुरूषों ने जिला कलेक्टर से मिलकर पेयजल आपूर्ति की मांग की है। पानी की किल्लत का सामना कर रहे।
लोगों ने बताया कि वे कई बार जलदाय विभाग के कार्मिकों और पाइप लाइन डालने वाले संवेदक को अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं।
परेशान होकर अब लोगों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। लोगों ने बताया कि शाम होते ही रोड पार करके मीठे पानी का बंदोबस्त करना पड़ता है, जिससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ऐसी स्थिति में विवश होकर लोगों को तो खारा पानी पीना पड़ रहा है।

जलदाय विभाग के चक्कर लगाने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। चार साल पूर्व पाइप लाइन डाले जाने के बाद पर्याप्त और नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने की वजह से कॉलोनीवासी काफी परेशान हो चुके हैं।
