सी पी जोशी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर विप्र सेना ने जहाजपुर में कि आतिशबाज़ी

Azad Mohammed nab
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) चित्तौड़गढ़ के सांसद सी पी जोशी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर परशुराम सर्किल पर विप्र सेना ने आतिशबाजी व मिठाई बाटकर खुशियां मनाई।

परशुराम सर्किल पर विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने जो ब्राह्मण की बात करेगा वही देश पर राज करेगा के नारों के साथ आतिशबाज़ी कर ब्राह्मण समाज के नेता को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने खुशियां मनाई है।

 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व विप्र सेना के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोग जयपुर में महापंचायत की थी। जहां पर ब्राह्मण समाज से मुख्यमंत्री बनाने की मुख्य मांग रखी गई थी।

उसके परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण समाज के नेता को राजस्थान प्रदेश का मुखिया चुनकर ब्राह्मण समाज को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया है।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पत्रिया, हेम सुल्तानिया, वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया, एडवोकेट दीपक पंचोली, अंजनी पाराशर, योगेश पत्रिया, अनिल जोशी, कवि महेंद्र मतवाला, विक्की पत्रिया, एडवोकेट रितेश कांटिया, कमल गौड़, देवराज सुल्तानिया, राजेन्द्र पत्रिया, आशीष पारीक, चंद्र प्रकाश भट्ट, सुरेंद्र रूणिजा सहित कई ब्राहमण समाज के लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365