दुनिया के नम्बर वन बॉक्सर और हैवी वेट माइक टायसन पर फिर लगा रेप केस

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

विश्व के प्रसिद्ध बॉक्सर और हैवीवेट चैंपियन ( Mike Tyson ) माइक टायसन को लेकर सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। माइक टायसन खिलाफ एक महिला ने सन 1990 की शुरुआत में रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क के आल्बनी स्थित एक नाइट क्लब में हुई थी।

कथिक महिला ने यह भी आरोप लगाए कि उसकी मौजूदा फिजिकल कंडीशन और मेंटल व इमोशनल डिस्बर्सेंस का कारण यही घटना थी। महिला ने बताया कि माइक टायसन ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला ने अब मुआवजे के रूप में उसने 5 मिलियन यूएस डॉलर की भी मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार शिकायत के हलफनामे में तारीख का जिक्र नहीं है। उसमें बस इतना कहा गया है कि, ऐसा 1990 के शुरुआती दिनों में हुआ था।

आपको बता दें कि पुरानी खबरों के अनुसार करीब उसी समय एक महिला मॉडल ने भी माइक टायसन के ऊपर इंडियानापोलिस में रेप करने के आरोप लगाए थे। 10 फरवरी 1992 को वाशिंगटन के साथ रेप करने के आरोप में माइक टायसन को तीन साल जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी।

महिला ने अपने नाम को छिपाने की बात कही है। उसके अनुसार अगर उसका नाम उजागर हुआ तो इससे उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ सकती है। साथ ही उसे पर्सनल हैरेसमेंट से भी गुजरना पड़ सकता है।

पीड़ित महिला के वकील डैरेन सीलबैक ने अपने एक अलग बयान में बताया कि, उन्होंने सीधे तौर पर पीड़ित महिला की बातों पर भरोसा नहीं किया। लेकिन जब आरोपों की जांच की तो काफी हद तक यह सही निकले।

बुधवार को उन्होंने कहा कि है माइक टायसन की एजेंसी से इस मामले पर जवाब मांगा गया है। इससे ज्यादा वह इस मामले में अब कुछ नहीं कह सकते। गौरतलब है कि हेवीवेट चैंपियन माइक टायसन की जिंदगी रिंग के बाहर हमेशा ही विवादों में रही है।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.