रेलवे टिकट को लेकर नये नियम

आम जनता को राहत दलालों पर शिकंजा
रेलवे टिकट को लेकर नये नियम

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । भारतीय रेलवे ने टिकट निरस्त करने के नियमों को और सख्त बनाते हुए आम जनता को राहत प्रदान की है तथा दलालों पर शिकंजा कस दिया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे टिकट निरस्त करने के नियमों में बदलाव करते हुए इसकी कलाबाजी पर रोक लगाने और दलालों के दखल को खत्म करने के लिए बदलाव किया है।

रेल टिकट निरस्त करने का समय पहले 4 घंटे का था जिसे बाद कर अब 8 घंटे कर दिया गया है अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट निरस्त कर सकता है पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी ।

जबकि 24 से 8 घंटे के बीच टिकट निरस्त करने पर अभी भी पहले की तरह 50% पैसा ही वापस यात्री को मिलेगा इसके अलावा यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट बाद तक अपना बोर्डिंग स्टेशन भी यात्री बदल सकता है।

यह नए नियम 1 से 15 अप्रैल के मध्य अलग-अलग चरण में लागू होंगे। रेल मंत्री ने टिकट निरस्त करने की चार नए नियम बनाए हैं जो इस तरह हैं यहां सूची लगेगी

 

क्यों बदलाव करना पड़ा नियमों में

 

रेलवे टिकट आरक्षण बुकिंग में अब तक यह चल रहा है था की दलाल अतिरिक्त टिकट बुक कर लेते थे और ग्राहक ना मिलने पर ट्रेन छूटने से ठीक पहले टिकट निरस्त करा रिफंड ले लेते थे। ‌अब रिफंड के नियम को सख्त करने से दलालों द्वारा टिकटों की कॉर्निंग अर्थात टिकट दबा कर रखना की प्रवृत्ति समाप्त सी हो जाएगी और आम यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

अब चार्ट बनने के बाद बदल सकेंगे स्टेशन

रेल मंत्रालय ने बोर्डिंग स्टेशन बदलने की समय सीमा भी बढ़ा दी है अब यात्री ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर टाइम अर्थात चार्ट बनने से आधा घंटा अर्थात 30 मिनट बाद तक अपना स्टेशन अर्थात बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल चार्ट तैयार होने से पहले तक ही मिलती थी। यात्री आईआरसीटीसी(IRCTC) की वेबसाइट अप या रेलवे काउंटर के जारी अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं हां यहां यह जरूर है कि एक बार बोर्डिंग स्टेशन बदलने के बाद आप पुराने स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकते।

रिफंड का पूरा पैसा भी मिलेगा

अगर ट्रेन पूरी तरह निरस्त हो जाती है या अपने निर्धारित समय से 3 घंटे से अधिक लेट होती है तो यात्री टीडी आर(TDR) फाइल करके पूरा रिफंड क्लेम कर सकते हैं इसके अलावा अगर चार्ट बनने के बाद भी टिकट पूरी तरह बैटिंग में रह जाता है तो वह ऑटोमेटिक कैंसिल हो जाएगा और पूरा पैसा वापस मिलेगा।

विज्ञापन