जीमणे में रसगुल्ला खाने से युवक की मौत
भोजन में व्यंजन में रसगुल्ला भी था। भोज के दौरान ललित सिंह ने भी रसगुल्ला खाया और वह उसके गले में फंस गया इसके बाद उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने उसके गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की लेकिन ऐसा फल होने पर हालत गंभीर होते देखा।

जयपुर/डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । रसगुल्ला जिसे बंगाली मिठाई माना जाता है और रसगुल्ले की मिठास मन को प्रफुल्लित करती है। और रसगुल्ला सबको पसंद है लेकिन रसगुल्ले की मिठास एक युवक के लिए मौत का कारण बन गई।
जी हां यह सच है आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह घटना सच है घटना जमशेदपुर के बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मालियंता गांव की है। बताया जाता है कि मालियंता गांव में एक शादी समारोह में भोजन का आयोजन चल रहा था इस आयोजन में गांव के ही ललित सिंह 41 साल को निमंत्रण था और इस निमंत्रण पर वह भी भोजन करने अर्थात जीमणे गया।
भोजन में व्यंजन में रसगुल्ला भी था। भोज के दौरान ललित सिंह ने भी रसगुल्ला खाया और वह उसके गले में फंस गया इसके बाद उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने उसके गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की लेकिन ऐसा फल होने पर हालत गंभीर होते देखा।
परिजनों और वह मौजूद लोगों ने ललित सिंह को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बताया जाता है कि गले में खाद्य पदार्थ अर्थात रसगुल्ला फंस जाने के कारण सांस का रास्ता बंद हो गया था जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई और दलित सिंह की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लिए छा गई।