टोंक जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान 228 व्यक्ति गिरफ्तार

टोंक । जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के अतंर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डॉमिनेशन के संबंध में चलाये गये एक दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक रतन लाल भार्गव व अति. पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में, जिले के वृताधिकारियों के सुपरविजन में, थानाधिकारीगणों द्वारा विशेेष टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश एवं धरपकड़ की कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के दर्ज 02 प्रकरणों में 03 मुलजिम गिरफ्तार किये गये व 6.8 ग्राम स्मैक, 1.528 किलो ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाईकिल जप्त की गई। अभियान के दौरान आम्र्स एक्ट में 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपी गिरफ्तार किये व दो चाक ू जप्त किये गये। एमएमआरडी एक्ट में 3 प्रकरण दर्ज कर 02 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये व 6 टन अवैध बजरी सहित 3 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की गयी।
आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 8 मुकदमें दर्ज, 6 व्यक्ति गिरफ्तार, 263 पव्वे देशी शराब, 08.25 लीटर हथकड़ शराब जप्त की गई । 5 प्रकरण अन्य एक्ट में दर्ज कर 08 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये व 12 हजार 410 रूपये एवं टेप मशीन मय मेमोरी कार्ड के जप्त की गई। इस प्रकार लॉकल एवं स्पेशल एक्ट में कुल 20 प्रकरण दर्ज कर 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 69 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 70 बीएनएसएस म ें 138 व्यक्ति गिरफ्तार किये । गये। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल228 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
