एसीबी ने सहायक अभियंता को 3.70 लाख रुपए सहित पकड़ा

राशि बटोर अंता से जा रहा था अपने घर हिंडौन
एसीबी ने सहायक अभियंता को 3.70 लाख रुपए सहित पकड़ा

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के सहायक अभियंता (एईएन) को अपने घर हिंडौन करौली जाते समय रास्ते में रोक कर की तलाशी के दौरान 3 लाख 70 हजार रुपए लगदी सहित पकड़ा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द्र गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को एक गुप्त सूचना मिली कि नगर पालिका अंता जिला बारा में पदस्थापित महेन्द्र सिंह सहायक अभिन्यता बड़ी मात्रा में अवैध राशि एकत्रित कर शुकवार शाम या शनिवार सुबह अपने घर हिण्डौन सिटी जिला करौली जायेगे।

इस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ० रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा बयाना रोड़ हिण्डौन सिटी में सहायक अभियंता महेंद्र सिंह की कर रोककर आकस्मिक चैंकिग की तो महेन्द्र सिंह सहायक अभियंता नगर पालिका अंता जिला बारा के कब्जे से संदिग्ध अवैध राशि 3,70,000 रुपये बरामद किये गये।

इस राशि के संबंध में एसीबी केअधिकारियों‌ ने सहायक अभियन्ता‌ से गुप्त राशि के बारे में पूछताछ की लेकिन स सहायक अभियंता द्वारा कोई ठोस सबूत या सन्तोषप्रद जबाव नही देने पर राशि को जप्त कर विस्तृत जांच की जावेगी।

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव एवं श्रीमती एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम जांच/अनुसंधान किया जायेगा।

विज्ञापन