अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन टोंक ब्लॉक की बैठक का आयोजन

टोंक। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन टोंक ब्लॉक की बैठक अग्रवाल धर्मशाला के अग्रसेन भवन में की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष तथा कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष सहित जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के अनुसार नव वर्ष के शुभारंभ पर एक औपचारिक स्नेह मिलन का कार्यक्रम सम्मेलन के उद्योग व व्यापार सेल के बैनर तले किया गया था, जिसमें उनकी ओर से सभी को अल्पाहार के साथ बधाई प्रेषित की गई, सभी के गले में अग्रसेन महाराज का दुपट्टा पहना कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उद्योगपति संजय संघी को 84 समाज का महामंत्री निर्वाचित होने पर साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। गुप्ता ने अग्रोहा में गत माह आयोजित राष्ट्रीय कार्य समिति के बैठक में भाग लेने के बाद लौटकर बताया कि वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी महालक्ष्मी के भव्य मंदिर निर्माण सहित अन्य विकास के कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं,
जिसमें हमें भी हमारे कुलदेवता के मंदिर निर्माण में खुशी के अवसर पर आर्थिक सहयोग करना चाहिए। गुप्ता ने छोटी-छोटी बैठकों का बड़ा असर बताया तथा इसको नियमित करने पर बल दिया, एक प्रस्ताव के द्वारा राजस्थान सरकार से मांग की गई है कि महाराजा अग्रसेन की जीवनी को राजस्थान के पाठ्य क्रम में शामिल की जावे।
उन्होंने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के बताएं रास्ते पर सामाजिक सद्भाव समरसता, एकता, परोपकार के रास्ते पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर उद्योगपति संजय संघी, महावीर प्रसाद जैन देवली वाले, महेंद्र कुमार बंसल कार्यकारी अध्यक्ष,
रोहित कुमार जैन पूर्व पार्षद, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता, ओमप्रकाश जैन बरवास वाले, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नीता गुप्ता ने भी अपने विचार रखें। बैठक में महेशनारायण गोयल, रामबाबू गुप्ता, अजय अग्रवाल, प्रमोद बंसल, मुकेश जैन, मनीष जैन, अशोक गुप्ता एडवोकेट, शोभा अग्रवाल, ममता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
