फर्जी नाम से सोशल मीडिया के जरिए लव जिहाद में फंसाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर झूठी पहचान के आधार पर मानसिक रूप से प्रभावित किया और शादी का दबाव बना रहा था।
फर्जी नाम से सोशल मीडिया के जरिए लव जिहाद में फंसाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा। भीलवाड़ा जिले की शाहपुर अखाड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए फर्जी नाम रखकर बेंगलुरु के एक युवक द्वारा शाहपुरा क्षेत्र की एक हिंदू धर्म की युवती को अपने प्यार में फंसाने के प्रयास में आरोपी युवक को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाड़ा में एक रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री को “आर्यन सिंह राजपूत” नाम बताने वाले युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर झूठी पहचान के आधार पर मानसिक रूप से प्रभावित किया और शादी का दबाव बना रहा था।

इसका जब मैं पता लगा और शंका हुई तो उन्होंने जांच पड़ताल की तो जांच में सामने आया कि आरोपी का असली नाम मुर्शिदुल इस्लाम लस्कर है‌ और बेंगलुरु का रहने वाला है।

इस पर थाना शाहपुरा में प्रकरण संख्या 86/2026 दर्ज कर धारा 78(2) बीएनएस, धारा 66 आईटी एक्ट एवं धारा 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।‌ और मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य और वृताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरेश चंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने

तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान और स्थान को ढूंढा एवं पता चलने पर एक टीम गंते हुए स्थान की ओर बेंगलुरु रवाना हुई ।‌टीम ने हेलाकडी बेंगलुरु से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन