राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से अगले सप्ताह हटेगी रोक

8 अप्रैल से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया सीमित समय के लिए होगी।‌ बताया जाता है कि तब आप लोग पर रोक कुल 20 दिनों तक तबादलों की खिड़की खुली रहेगी
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से अगले सप्ताह हटेगी रोक

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । राजस्थान सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके मन की मुराद पूरी करने का निर्णय लिया है और प्रदेश में अगले सप्ताह से कर्मचारियों के तबादलों पर लंबे समय से लगी हुई रोक हट जाएगी हालांकि यह रोक सीमित समय के लिए ही हटेगी। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में हलचल बढ़ गई है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अब सरकार ने साफ किया है कि 8 अप्रैल से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया सीमित समय के लिए होगी।‌ बताया जाता है कि तब आप लोग पर रोक कुल 20 दिनों तक तबादलों की खिड़की खुली रहेगी, जिसके बाद फिर से इस पर रोक लग सकती है ? इस अवधि के दौरान अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपने आवेदन दे सकेंगे।‌

अधिकारी स्तर पर भी तबादलों की फाइलें आगे बढ़ेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में तबादले हो सकते हैं, क्योंकि लंबे समय से रुका हुआ काम एक साथ आगे बढ़ेगा।

सरकार पर भी मंत्री और विधायकों का ताबडत्रों से बेन हटाने का लगातार दबाव पड़ रहा था और कर्मचारी व अधिकारी भी लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे थे। ‌

सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।‌कई लोग पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं कि किस तरह आवेदन करना है और किस जगह तबादला लेना है।

कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो अपनी पसंद की जगह पाने के लिए प्रयास शुरू कर चुके हैं। विधायक और मंत्रियों के विधायकों और मंत्रियों के यहां अब तबादला चाहने वाले कर्मचारियों का अधिकारियों की लाइन लगना और सिफारिश का दो शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन