हिंदू नव वर्ष 19 मार्च को भीलवाड़ा शहर दीपावली की तरह सजेगा
विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल एकम् विक्रम संवत 2083 (19 मार्च 2026, गुरुवार) के पावन अवसर पर भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति, भीलवाड़ा द्वारा शहर में भव्य भारतीय संस्कृति संगम मेला लगाया जा रहा है इसके तहत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के संयोजक राम नरेश विजयवर्गीय ने बताया कि भारतीय नववर्ष चेत्र शुक्ल एकम् का हमारे सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में वैज्ञानिक व सामाजिक धार्मिक रूप से अत्यधिक महत्व यह दिन सृष्टि का प्रारंभ दिन है इस दिन के महत्व को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा शहर में एक दिव्य व भव्य भारतीय संस्कृति मेला का आयोजन अम्बेडकर चौराहा (रेलवे स्टेशन) से लेकर दूधाधारी मंदिर सांगानेरी गेट तक विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं स्थानों पर किया जाएगा। इस दौरान शहर में दीपावली की तरह बाजारों में आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के सहयोग से अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर निम्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगी—
रेलवे स्टेशन चौराहा – ब्रज के कलाकारों द्वारा रासलीला एवं फूलों की होली
सरकारी दरवाजा – आदियोगी महाकाल आरती
गोल प्याऊ चौराहा – आदिवासी वनवासी कलाकारों द्वारा गवरी नृत्य एवं एलईडी वॉल पर वीडियो प्रदर्शन
पी.सी. ज्वैलर्स के पास – राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम
सिंघल अस्पताल – भजन एवं देशभक्ति गीत संध्या
बालाजी मार्केट – कथक नृत्य
बजरंगी चौराहा (सूचना केंद्र) – पंजाब के कलाकारों द्वारा निहंग अखाड़ा प्रदर्शन
नागोरी गार्डन चौराहा – अलगोजा वादन कला
गांधी बाजार – नौ देवियों की झांकियाँ
भोपाल क्लब के पास – जोधपुर के कलाकारों द्वारा गैर नृत्य
भीमगंज थाने के सामने – सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
बड़ा मंदिर चौक – चंग (फाग महोत्सव)
दूधाधारी मंदिर – दिल्ली के कलाकारों द्वारा भगवान शिव जी की भव्य बारात
इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे, जिनमें सर्राफा बाजार, हिंदू महासभा कार्यालय, महाराणा चौराहा, राजीव गांधी मार्केट तथा सूचना केंद्र चौराहा शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़े मंदिर से सरकारी दरवाजे तक महाकाल आरती का भ्रमण, बहरूपिया कलाकारों द्वारा कला प्रदर्शन, पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों एवं बैंड की प्रस्तुतियाँ तथा हरे रामा हरे कृष्णा कीर्तन का भव्य आयोजन भी किया जाएगा।
पूरे आयोजन मार्ग में आमजन के लिए शुद्ध एवं स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों की स्टॉलें भी उपलब्ध रहेंगी, जहां उचित एवं सुलभ दरों पर खान-पान एवं अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।
भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति ने शहरवासियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और नववर्ष के उत्सव को भव्य बनाने का आह्वान किया है।
