सेवानिवृत शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या

नौकरानी ने सहयोगी और अपने दो नाबालिक बच्चों के सहयोग से दिया वारदात को अंजाम ,पुलिस ने 12 घंटे में खोला हत्या का राज सभी आरोपी गिरफ्तार
सेवानिवृत शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । राजस्थान के गजक और तिलपट्टी के नाम से मशहूर ब्यावर जिला मुख्यालय पर बीती रात को शिक्षा विभाग से सेवानिवृत दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई इस दौर हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

पुलिस ने तत्परता और कार्य कुशलता दिखाते हुए इस दोहरे हत्याकांड का मात्र 12 घंटे में ही खुलासा करते हुए मृतक दंपति के यहां काम करने वाली नौकरानी उसके सहयोगी और नौकरानी की नाबालिक बेटा और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या लूट के इरादे से की गई थी।

ब्यावर एसपी रतन सिंह के अनुसार जिला मुख्यालय पर सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर में विनोद शर्मा और उनकी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा शर्मा निवास करते थे। दोनों ही शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी थे तथा उनका एक बेटा है वह गुड़गांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वहीं पर नौकरी करता है।

रात के करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि विनोद शर्मा के मकान से पानी बाहर निकल रहा है और आवाज लगाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही है। इस सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मकान का दरवाजा खोल के अंदर गया तो देखा कि कमरे में विनोद शर्मा और उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा की लाश पड़ी है और खून बह रहा था।

आसपास पड़ोसियों से उनके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनका एक ही बेटा है वह बाहर रहता है गुड़गांव और घर पर दोनों पति-पत्नी अकेले रहते हैं दोनों शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुए हैं तथा एक नौकरानी काम करती थी। यह जानकारी जुटाने के बाद नौकरानी की तलाश में टीम का गठन किया गया और पुलिस में सीसीटीवी फुटेज खंगाल तथा एफएसएल टीम की मदद से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

एस पी के अनुसार मौके पर मिले सबूत बिखरा हुआ सामान और नौकरानी की लापता होने से शिक्षक‌ दंपति की नौकरानी पर गया था। वह ब्यावर छोड़कर नहीं भागे इसलिए पूरे जिले की नाकेबंदी और घेरा बंदी कर दी गई थी और पुलिस टीमों ने अलग-अलग तरह से शुरू कर दी थी आरोपियों के शहर छोड़ कर भागने से पहले ही पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद ही उनको दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल परिहार पुत्र सोहनलाल 20 साल निवासी सोजत रोड पाली हाल निवासी ब्यावर तथा घर पर काम करने वाली घरेलू नौकरानी और नौकरानी के दोनों नाबालिक बेटा और बेटी को हिरासत में ले लिया है।

जिनसे पूछताछ की जा रही है तथा लूटा गया माल बरामद किया जा रहा है। ‌ पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हत्या मृतक दंपति शर्मा की नगदी आभूषण एवं अन्य कीमती सामान को लूटने की लालच में की गई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ‌

इस ब्लाइंड मटर का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के साथ-साथ अधिक पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा डिप्टी एसपी राजेंद्र कसाना साकेत नगर थाना प्रभारी जयपाल सिंह सिटी थाना प्रभारी आशुतोष पांडे और सदर थाना प्रभारी गजराज सहित अन्य पुलिस कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन