कांग्रेस को राम के नाम से परेशानी है – अजीत सिंह मेहता

टोंक में बीजेपी ने विकसित भारत जी राम जी को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए.. बीजेपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता और बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान थे मेहता ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को बंद करने का भ्रम फैला रही है..
जबकि सच यह है कि केंद्र सरकार कमियों को दूर करके विकसित भारत – जी राम जी कानून बनाया.. अब गांव के गरीब मजदूर को 100 नहीं 125 दिन का रोजगार मिलेगा… 15 दिन में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भुगतान होगा और जवाबदेही सुनिश्चित होगी..
जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान राम के नाम का इतना विरोध क्यों करती है, भगवान राम के नाम से आखिर उन्हें क्या दिक्कत है…
उन्होंने कहा कि “विकसित भारत – जी राम जी” योजना में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी और सारी व्यवस्था डिजिटल की गयी है.. पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजना का लक्ष्य ग्रामीण भारत का स्वर्णिम विकास करना है.. प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान और सरपंच मौजूद रहे..
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “विकसित भारत – जी राम जी” कानून बनाया गया है। इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण भारत का स्वर्णिम विकास करना है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत वीबी-जी-राम-जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहले सौ दिन का रोजगार मिलता था अब इस योजना के तहत एक सौ पच्चीस दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा।विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण भारत को मदद नहीं मजबूती देता है।
इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण योजना के रूप में नहीं, बल्कि विकास से जुड़ी गारंटी के रूप में स्थापित करना है, ताकि यह विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप हो।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर,पूर्व प्रधान ममता जाट,शीला मीणा, जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, बलवंत मराठा, विष्णु चावला अध्यक्ष दीन दयाल उपाध्याय मंडल, महावीर शर्मा,आरव सिसोदिया, शम्भू शर्मा,पार्षद मनीष सिसोदिया,राजेश मंगल सहित अन्य मौजूद रहे।
