बेटी ने पिता को जहर देकर की हत्या और हासिल की अनुकंपा नियुक्ति

प्रेमी से बने पति ने क्या खुलासा
बेटी ने पिता को जहर देकर की हत्या और हासिल की अनुकंपा नियुक्ति

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । अपनी प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पुलिसकर्मी पिता को बेटी में अपने आशिक और मौसेरे भाई के सहयोग से मिल्क्षाके में जहर देखकर हत्या कर दी और उसके बाद उनके स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति है हासिल कर ली इधर प्रेमी गोबी पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति उसके पिता की जगह मिल चुकी थी लेकिन प्रेमी से बने पति और प्रेमिका से बनी पत्नी के बीच विवाद होने पर पति ने अपनी पत्नी का यह राज खोल दिया। यह राज खुलने के बाद पुलिस में चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की है जिसका खुलासा 3 साल बाद हुआ है। जानकारी के अनुसार, 45 साल के मृतक जयंत बाल्लावार हेड कॉन्स्टेबल थे। उनकी बेटी आर्या बाल्लावार का प्रेम प्रसंग आशीष शेडमाके नामक युवक से चल रहा था। जयंत इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। पिता के लगातार विरोध से तंग आकर आर्या ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची।

इस साजिश के तहत आर्या ने अपने मौसेरे भाई चैतन्य गेडाम की मदद ली‌। चैतन्य ने 5 हजार रुपए में जहर का इंतजाम किया‌। 25 अप्रेल 2023 को जब जयंत ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, आर्या ने उनके मिल्क शेक में जहर मिला दिया। मिल्क शेक पीने के बाद जयंत जिलाधिकारी कार्यालय स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां उन्हें चक्कर आया और मौत हो गई। उस समय मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण इसे सामान्य मौत मान लिया गया था।

ऐसे खुला राज

पिता की मौत के बाद आर्या को अनुकंपा नीति पुलिस विभाग में मिल गई।‌ पुलिस में नियुक्ति के बाद आर्या और आशीष ने शादी कर ली, लेकिन यह खूनी प्रेम कहानी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। इधर आशीष को भी उसके पिता की मौत के बाद अनुकम्पा नौकरी मिल गई थी, लेकिन उसके खराब व्यवहार के कारण उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इधर आर्या ट्रेनिंग के बाद ससुराल जाने की बजाय मायके में ही रहने लगी थी। इसी गुस्से और रंजिश में आकर पति आशीष शेडमाके ने पुलिस के सामने सारा सच उगलते हुए अपनी पत्नी के जुर्म का पर्दाफाश कर दिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

इसका खुलासा होने पर रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी आर्या बाल्लावार, उसके पति आशीष, मौसेरे भाई चैतन्य और जहर सप्लाई करने वाले चौथे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में परिवार का कोई और सदस्य भी शामिल था।

विज्ञापन