जुआ खेलते आठ जुआरी गिरफ्तार, 2 लाख 64 हजार रुपए किये जप्त

टोंक। झिराना थाना क्षैत्र में नयागांव रहीमपुर के पास जिला स्पेशल टीम द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 2 लाख 64 हजार रुपए, 8 मोबाइल, एक हुंडई क्रेटा कार, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक टीवीएस मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
पुलिस ने ब ताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने पर 13 आरपीजीओ के तहत संगठित आरोपी बद्री लाल पुत्र बजरंग लाल मीणा निवासी करवर बूंदी, आजाद पुत्र मुंशी देशवाली निवासी रहीमपुर थाना झिराना, प्रधान पुत्र रामलाल जाट निवासी झिराना, भंवरलाल पुत्र बद्री जाट निवासी रहीमपुर झिराना, मुकेश पुत्र मोरपाल धाकड़ निवासी करवर बूंदी, गीता राम पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी रघुनाथपुर नैनवा बूंदी, श्यामलाल पुत्र जगनलाल मीणा निवासी बामनवास सवाई माधोपुर एवं मुकेश पुत्र मांगीलाल धाकड़ निवासी रघुनाथपुर नगरफोर्ट को गिरफ्तार किया गया है।
