सवाईपुर में निकली प्रवेशोत्सव रैली व विद्यार्थियों का विजय जुलूस,ग्रामीणों ने जगह-जगह की पुष्प वर्षा

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा। शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से शुरू किए गए नए शैक्षणिक सत्र के तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से आज भीलवाड़ा जिले के कोटडी ब्लॉक के सवाईपुर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ.प्रतिष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में प्रवेशोत्सव रैली एवं दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप रहे विद्यार्थियों का विजय जुलूस निकाला गया।

प्रवेशोत्सव रैली व विद्यार्थियों का विजय जुलूस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर से प्रारंभ हुआ जो तेजाजी चौक, तेली मोहल्ला, बड़ा मंदिर, ब्राह्मणों का मोहल्ला, गाड़री मोहल्ला, विद्युत ग्रेड के पास से होकर डसाणियो का खेड़ा हनुमान जी मंदिर होते हुए सोपुरा रोड़ व मुख्य बस स्टैंड से होते हुए पुनः विद्यालय में पहुंच कर समापन हुआ।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं शिक्षा विभाग के निर्देशो के तहत सरकारी विद्यालय में नामांकन बढ़ाने एवं सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए आज विद्यालय प्रांगण से विद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों के द्वारा सवाईपुर गांव में प्रवेशोत्सव रैली निकली गई इस रैली में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए संदेश ही नहीं दिया।
वर्णन प्रेरित भी किया। उन्होंने बताया की रैली के अलावा विद्यालय स्टाफ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करके ग्रामीणों को समझाया जा रहा है और सरकारी विद्यालयों में सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में विस्तार से बात कर अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डॉ. ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थी छात्रा दीपिका कंवर राठौड़ प्रथम मोना कुमारी जाट एवं रोहिन क्षौत्रिय तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में टॉप रहने वाले विद्यार्थी छात्रा सुनीता जाट छात्र राहुल प्रजापत छात्र सपना तेली छात्रा कोमल सुथार छात्रा हर्षिता साहू का माल्यार्पण कर साफा बांधकर स्वागत करते हुए उनका विजय जुलूस भी गांव में निकल गया।
प्रवेशोत्सव रैली व विजय जुलूस के आगे डीजे बज रहा था जिस पर सरकारी विद्यालय चालो रे चालो रे सरकारी स्कूल चालो तथा जगह रैली और जुलूस का ग्रामीणों ने उसे व्यवस्था पर स्वागत किया और विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर एवं विद्यालय स्टाफ की कार्य प्रणाली की ग्रामीणों में काफी प्रशंसा की। रैली और विजय जुलूस पूर्व सरपंच अमरचंद
गाड़री, समाजसेवी शांतिलाल आचार्य, श्याम सुंदर श्रोत्रिय, रामकुमार जाट, राकेश श्रोत्रिय, मिट्ठू लाल प्रजापत, विष्णु जाट, भैरूलाल जाट आदि जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ सहित कई ग्रामीण जन मौजूद रहे।विद्यालय का 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 100% रहा ।
