कांग्रेस नेता गुंजल के भतीजे पर महिला प्रोफेसर ने लगाए संगीन व गंभीर आरोप

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा। कोटा क्षेत्र से कांग्रेस के तेज तर्रार नेता थे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के भतीजे पर कोटा विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने संगीन और गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है वहीं दूसरी ओर कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी का पीएचडी में रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है।
कोटा विश्वविद्यालय में पीएचडी अर्थात शोध संस्थान विभाग में पदस्थ एक महिला प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय के डायरेक्ट रिचर्स को पत्र लिखकर शिकायत की है कि शोध छात्र और पूर्व पार्षद ओम गुंजल उसके साथ बदतमीजी करता है वह कई बार शराब पीकर उसके घर आकर हंगामा करने और उसे धमकाने व उसका पीछा करने आरोप लगाया है।
महिला प्रोफेसर ने कॉलेज परिसर में उसके सुरक्षा की मांग भी की थी । महिला प्रोफेसर ने यह शिकायत और रिपोर्ट पुलिस थाने में भी दर्ज कराई।
महिला प्रोफेसर की रिपोर्ट पर कॉलेज प्रशासन में सख्त एक्शन लेते हुए शोध छात्र पूर्व पार्षद एवं गुंजल की पीएचडी डिग्री के रजिस्ट्रेशन को निरस्त कर दिया है।
इधर महिला प्रोफेसर की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुंजल को दबोचने के लिए गुंजल के कई संभावित ठिकानों पर छापे भी मारे हैं। लेकिन वह भूमिगत हो गया है। लेकिन पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी हुई है।
इधर पीड़ित महिला प्रोफेसर ने कोटा विश्वविद्यालय के डायरेक्ट रिचर्स को पत्र लिखकर दिया है कि वह ओम गुंजल को पीएचडी नहीं करवाएगी साथ ही उन्होंने कॉलेज विश्वविद्यालय परिसर में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते उसे सुरक्षा की मांग भी की। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजपाल सिंह के अनुसार डायरेक्ट रिचर्स ने
मामले को गंभीरता से लेते हुए ओम गुंजल की पीएचडी का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। तथा विश्वविद्यालय परिसर में महिला प्रोफेसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटेक्टर को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर दूसरी ओर पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा के अनुसार महिला प्रोफेसर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं
जिन-जिन स्थानों पर आरोपी के छिपे होने की संभावना जताई गई है वहां पुलिस की टीमों द्वारा लगातार छापे मारे जा रहे हैं लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय रूप से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि आरोपी छात्र एवं पूर्व पार्षद ओम गुंजल कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का भतीजा है।
