विधायक एवं राजस्थान एससी एसटी भाजपा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीणा पर भी उंगली उठी

भीलवाड़ा में गार्नेट व्यापारी से अवैध वसूली का मामला प्रक्षिशु आईपीएस APO
विधायक एवं राजस्थान एससी एसटी भाजपा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीणा पर भी उंगली उठी

जयपुर ।डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । प्रदेश में टेक्सटाइल सिटी के नाम से विख्यात भीलवाड़ा में गार्नेट व्यापारियों से वसूली के मामले में प्रक्षिशु आईपीएस की भूमिका संदिग्ध होने पर उन्हें एपीओ कर दिया गया है।‌ हालांकि माधव उपाध्याय को इस मामले में जांच के चलते यहां से एपीओ किया गया है।

भीलवाड़ा जहाजपुर (यज्ञपुर )थाना पुलिस ने गार्नेट व्यापारियों से अवैध वसूली करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना और जहाजपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा के विधायक प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता अजय पांचाल सहित नंद सिंह कालू गुर्जर और नारायण गुर्जर को गिरफ्तार किया था। अजय पांचाल सहित चार जनों की गिरफ्तारी और इसके बाद प्रारंभिक पूछताछ में कई खुलासे होने की बात सामने आई है तथा जानकारी के अनुसार अजय पांचाल के मोबाइल से आईपीएस माधव उपाध्याय के साथ हिसाब और चैट से जुड़ी बातें भी सामने आई है और व्हाट्सएप चैट और कुछ संदिग्ध इनपुट मिला है इसके बाद डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए और अजमेर जीआरपी एसपी नरेंद्र सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंप है। बताया जाता है कि अजय पांचाल प्रक्षिशु आईपीएस माधव उपाध्याय को सूचना देता था इस आधार पर वह कार्रवाई करते थे। फिलहाल अजय के साथ पैसा वसूलने के मामले में आईपीएस माधव उपाध्यक्ष के नाम की भी जांच की जा रही है।

विधायक मीणा ने माना भाजपा का कार्यकर्ता है अजय

विदित है की इस मामले में विधायक गोपीचंद मीणा का नाम भी सामने आने पर विधायक मीणा में स्वीकार किया है कि वह उनकी पार्टी का कार्यकर्ता है लेकिन अगर वह गलत है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव में अन्य कार्यकर्ताओं की तरह अजय पांचाल ने भी कार्यकर्ता होने के नाते प्रचार किया था और मेरे ऐसे सैकड़ो कार्य कर्ता है तथा न मैंने उसको अधिकार दिए हैं और ना ही अजय पांचाल मेरा पीए है मुझे बदनाम करने की साजिश है।

यह भी बात आई सामन

अजय पांचाल अपनी गाड़ी के आगे बाकायदा नंबर प्लेट के स्थान पर जहाजपुर विधायक प्रतिनिधि की प्लेट लगाकर रखता था। बताया जाता है कि विधायक मीणा ने ही अपने विधानसभा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से उसकी जान पहचान कराई थी। इधर दूसरी और प्रक्षिशु आईपीएस माधव उपाध्याय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार करार दिया है। बताया जाता है कि कई पुलिस अधिकारियों के साथ अजय पांचाल की उठ बैठ थी उनके जन्मदिन और खुशी के पल में उनके साथ उनके कार्यक्रम में भी उपस्थिति के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। आशंका है कि वायरल वीडियो के वीडियो में आने वाले कुछ और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है ? पुलिस ने अजय पांचाल सहित चारों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में और भी कई गहन राज खुल सकते हैं ?

 

भाजपा प्रदेश नेतृत्व में मची खलबली

 

इस मामले का खुलासा होने और भाजपा विधायक गोपी मीणा के पास भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी है का नाम उछलने पर भाजपा संगठन और सरकार में खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस पर विशेष रूप से व्यक्तिगत मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उन्होंने बताया जाता है कि जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा से दूरभाष पर वार्ता कर विधायक मीणा की इस मामले में भूमिका और जिले के समीकरणों पर विस्तृत रिपोर्ट ली है। तथा सीएमओ इस मामले मैं बारीकी से नजर रखे हुए हैं तथा हर पल इसकी रिपोर्ट ले रहे हैं। उधर बताया जाता है कि पुलिस भी विधायक गोपीचंद मीणा की पुरानी हिस्ट्री को खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन