पंचमुखी दरबार में 2 को भव्य कार्यक्रम, प्रसाद वितरण
भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वजन जन की आस्था केन्द्र श्री पंचमुखी दरबार में 2 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम व प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री पंचमुखी दरबार के महंत त्यागी श्री लक्ष्मण दास जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष रूप से श्री […]

भीलवाड़ा / अमन ठठेरा । मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वजन जन की आस्था केन्द्र श्री पंचमुखी दरबार में 2 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री पंचमुखी दरबार के महंत त्यागी श्री लक्ष्मण दास जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष रूप से श्री पंचमुखी हनुमान जी के स्वर्ण चोला के दर्शन होंगे और प्रातः 6 बजे मंगला आरती के बाद प्रसाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
दरबार के दर्शन और प्रसाद वितरण सवेरे 6 बजे बाद से रात 11 बजे तक होगा। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्री पंचमुखी दरबार मंदिर की भव्य आकर्षक विद्युत सजावट की गई है जिसकी छटा देखते ही बनती है।
