भारी मात्रा में बारूद, पोटाश, गनचाप, गन पाउडर, लोहे के छर्रे आदि बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

टोंक। जिला स्पेशल टीम द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र टोंक एवं देवली तीन ठिकानों पर छापेमारी कर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला स्पेशल टीम के ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपियों से बारूद व अवैध हथियारो के पुर्जे, खेतों की रखवाली में काम आने वाले बन्दुके व जंगली जानवरों का शिकार में काम आने वाली बन्दुकों में इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें बड़ी मात्रा में बारूद, पोटाश, बारूद बनाने का शोरा, गनचाप, व्हाइट गन पाउडर, लोहे के छर्रे, बंदूक क े ट्रिगर, बंदूक कबानी, भारी मात्रा में टा ेपीदार बंदूकों व अवैध हथियार बनाने के पुर्जे, धारधार तलवार 6 बरामद किए गए है।
पत्रकार वार्ता में वृत्ताधिकारी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि दोनों जगह जिला स्पेशल टीम द्वारा छापेमारी की जाकर भारी मात्रा में अवैध हथियारों के पुर्जे वह बारूद बरामद किया जाकर दो अलग-अलग प्रकरण एक देवली एक कोतवाली टोंक में दर्ज किया गया है तथा दो आरोपी आरोपी का नाम मोहम्मद अतीक पुत्र अलाउद्दीन (65) निवासी मोहल्ला शोरगरान थाना कोतवाली एवं राजू पुत्र स्व. नारायण लाल लोहार (57) पटवा बाजार थाना देवली को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही अवैध हथियार बनाने का कारखाना वह बारूद बनाने का कारखाना जो कि अवैध रूप से कोतवाली थाना क्षत्रे में चलाया जा रहा था बारूद काफी खतरनाक किस्म का होता है, जो कि अवैध हथियारों में इस्तमे ाल किया जाता है ।
जिला स्पेशल टीम की इस कार्रवाई से अवैध हथियारों और अवैध बारूद से हानेे वाले अपराधों तथा जान माल की खतरे को टाला है। टोंक शहर में छापेमारी के दौरान सामान बंदूक मेंं इस्तेमाल होने वाले छर्रे करीब ढाई किलो, छर्रे 400, गन पाउडर बारूद 32 किलो, पोटाश 32 किलो, बारूद बनाने का शौरा 55 किलो, सफेद गन पाउडर बारूद 44 किलो, कोरडेक्स वायर 200 नग, एक एयर गन, पी केप्स 138, गनचाप 7 बरामद किये गये है।
