जिले से किसानों की हुकार रैली में सैकड़ो की संख्या में किसान पहुंचे जयपुर

टोंक। किसान महापंचायत के द्वारा आयोजित विशाल अन्नदाता हुंकार रैली का आयोजन मुख्य अतिथि पूर्व महाअधिवक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में खेत को पानी फसल को दाम को लेकर किसानों ने हुंकार भरी। जयपुर में आयोजित रेली में रामपाल जाट ने कहा कि एमएसपी को गारंटी कानून बनाने खेत को पानी फसल को […]
जिले से किसानों की हुकार रैली में सैकड़ो की संख्या में किसान पहुंचे जयपुर

टोंक। किसान महापंचायत के द्वारा आयोजित विशाल अन्नदाता हुंकार रैली का आयोजन मुख्य अतिथि पूर्व महाअधिवक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में खेत को पानी फसल को दाम को लेकर किसानों ने हुंकार भरी। जयपुर में आयोजित रेली में रामपाल जाट ने कहा कि एमएसपी को गारंटी कानून बनाने खेत को पानी फसल को दाम युवाओं को काम को लेकर सोमवार को अन्नदाताओं ने हुंकार भरी है, ह

म हमारे न्याय की लड़ाई लड़ रहें हैं। सरकार को हमारी मांगों को स्वीकार करना होगा। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान ने किसानों के साथ हुंकार भरते हुए सम्बोधित कर कहा कि राजस्थान का किसान अब जाग चुका हैं। अन्नदाता अब सरकारों के झूंठे भरोसे पर विश्वास नहीं करने वाला है।

किसान अपनी फसलों की वाजिब मूल्य के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लेकर रहेगा। इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, किसान नेता रतन लाल खोखर, गोपी लाल जाट, दशरथ, प्रोफेसर, सलीम खान, मुसद्दी लाल यादव, बद्री गुर्जर, भरतराज मीना, वीरेंद्र पांडेय, बलदेव सूद, सुनिल शिंदे एवं नाथू चौधरी आदि मौजूद थे।

 

कोली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह कल

टोंक। अखिल भारतीय कोली समाज टोंक के तत्वांवधान में रविवार 4 जनवरी को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष लेखराज महावर ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि आरएएस राजेश महावर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पप्पूलाल कोली, डॉ. धनराम कोली, प्रो. डॉ. सुनिल महावर एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर, कस्टम कमिश्नर राजेन्द्र महावर, सुश्री तपस्या कोली अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान समाज प्रतिभाओं एवं भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।

 सावित्री बाई फूले की 195वीं जयंती आज, बालिकाओं का करेंगे सम्मान

टोंक। सदर माली (सैनी) समाज संस्थान टोंक द्वारा शनिवार 3 जनवरी को सामाजिक क्रांति की महानायिका व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की 195वीं जयंती पर समाज के होनहार बालिकाओं व नवनियुक्त राजकीय सेवा में चयनितों को सम्मान समारोह, सामाजिक गोठ, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फूले सैनी समाज छात्रावास महादेवाली टोंक में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सदर अध्यक्ष रमेश बागड़ी ने दी है।

विज्ञापन