श्री श्याम मंदिर टोंक के पाटोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

निशान यात्रा में सबसे पहले  ऊँटों पर नगाड़े एवं शहनाई वादन हो रहा था। उसके बाद घोड़े पर शाम निशान उठा, बालिकाएं चल रही थी। फिर बैंड, ढोल, डीजे एडीजे के पीछे सैकड़ो निशान हाथ में लिए महिला-पुरुष फिर ठाकुर जी की भव्य झांकी सजी थी।
श्री श्याम मंदिर टोंक के पाटोत्सव पर निकाली कलश यात्रा
भव्य शोभायात्रा के रूप में रवाना हुई। निशान यात्रा में सैकड़ों पुरूष-महिलाएं हाथों में निशान लेकर लहराते हुए चल रहे थे।

टोंक । श्री श्याम मंदिर प्रबंध समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री श्याम मंदिर टोंक के पाटोत्सव के चार दिवसीय आयोजन के अंतर्गत प्रथम दिवस श्री कंकाली माता मंदिर से श्री श्याम मंदिर टोंक तक भव्य निशान एवं कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र गर्ग एडवोकेट ने बताया कि श्री कंकाली माता मंदिर पर निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निशान यात्रा भव्य शोभायात्रा के रूप में रवाना हुई। निशान यात्रा में सैकड़ों पुरूष-महिलाएं हाथों में निशान लेकर लहराते हुए चल रहे थे।

निशान यात्रा में सबसे पहले  ऊँटों पर नगाड़े एवं शहनाई वादन हो रहा था। उसके बाद घोड़े पर शाम निशान उठा, बालिकाएं चल रही थी। फिर बैंड, ढोल, डीजे एडीजे के पीछे सैकड़ो निशान हाथ में लिए महिला-पुरुष फिर ठाकुर जी की भव्य झांकी सजी थी। निशान यात्रा का जगह-जगह पर  धार्मिक संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं एवं राजनीतिक मंडलों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

पूरे रास्ते भर व्यापारियों द्वारा निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई एवं जगह-जगह ठाकुर जी की आरती की गई। श्री श्याम मंदिर पहुंचने के बाद सभी श्याम प्रेमियों द्वारा ठाकुर जी के चरणों में निशान अर्पण किए गए, तत्पश्चात आरती की गई एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। निशान यात्रा में मणिकांत गर्ग, दिनेश चौरासिया, सुनील बंसल, देवेंद्र गर्ग, संजय अग्रवाल, शेलू गर्ग, अंशुल जैन, योगेश बंसल, सोनू बंसल, चिंकी अग्रवाल,

बृजमोहन शर्मा एडवोकेट, मनीष गोयल, विमल गोयल, प्रमोद मोदी, विनोद चौरासिया, टोनु अग्रवाल, सोनू बंसल, संदीप मंगल, प्रिंस विजय, ललित विजय, यश बंसल, मनमोहन विजय, आशीष विजय, सोमिल विजय, रोहित जांगिड़, सुनील जांगिड़, दिलीप सेन, कैलाश लक्षकार, सूरज सेन, राजू सैनी, मोनू राजवंशी, भवानी, पवन साहू, निखिल ग्वाला, राहुल सेन, दीपक मित्तल, रोहित साहू, ललित जैन, नितिन बंसल, सत्यनारायण गौतम, अनिल गर्ग,

दिनेश जैन, गोविंद गोयल, गिरिराज गोयल, केशव पारीक, कृष्णपाल राजावत, हेमंत गोयल, लकी सोनी, गोविंद सोनी, अश्विनी गर्ग, गौरी शंकर अजमेरा, निखिल गुप्ता, मोनू बंसल, बेणी कुशल गढिय़ा, त्रिलोक सोनी, रामू सेन, अजय, पारस जैन, ओम गर्ग एवं विमल गोयल सहित कई श्याम प्रेमी मौजूद थे।

विज्ञापन