महात्मा गांधी राजकीय स्कूल को 4 लाख रूपए कीमत की सामग्री भेंट

-एसबीआई बैंक ने सौंपी 50 सेट फर्नीचर, एक 65 इंच एलईडी व एक आरओ वाटर कूलर की सौगात
महात्मा गांधी राजकीय स्कूल को 4 लाख रूपए कीमत की सामग्री भेंट
50 सेट फर्नीचर, एक 65 इंच का एलईडी एवं एक आर. ओ. वाटर कूलर भेंट किया गया, जिसकी कीमत चार लाख रूपए है
टोंक। मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्टेट ऑफ इण्डिया जयपुर मण्डल की तरफ से 50 सेट फर्नीचर, एक 65 इंच का एलईडी एवं एक आर. ओ. वाटर कूलर भेंट किया गया, जिसकी कीमत चार लाख रूपए है। उक्त भेंट बूंदी के एजीएम तन्मय राय चौधरी, टोंक के शाखा प्रबंधक ऋतुराज जारवाल और सिद्धार्थ जैन की मौजूदगी में दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मीणा, प्रधानाचार्य मनीष कुमार जैन, डॉ. ममता मीणा, मनीषा जैन, गिजाला हाशमी, लोशानी वशिष्ठ, मोईन अहमद, मोना चौधरी, मुजफ्फर हुसैन आदि उपस्थित रहे।

तालाब तेलियान के लिए गुप्ता ने मुख्यमंत्री से की बजट की मांग

टोंक । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सरकार की ओर से नियुक्त मंत्री गौतम दक को ज्ञापन पेश कर सरकार के स्तर पर बजट उपलब्ध करवाने की मांग की। गुप्ता ने ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद ने 5 करोड़ 36 लाख रुपए के प्रस्ताव निदेशक स्वास्थ्य शासन विभाग को भेज रखे हैं ।
इस राशि से तालाब की संपूर्ण गंदगी को साफ किया जाना, तालाब का पानी हमेशा  साफ रहे, इस हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना, तालाब परिसर के सुंदरीकरण हेतु बोटिंग, म्यूजिकल फव्वारा, स्विमिंग पूल चिल्ड्रन पार्क, वॉकवे, हरियाली आदि प्रस्तावित किये गए हैं। गुप्ता ने अपने ज्ञापन में तालाब की वर्तमान स्थिति का तथा प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया है। गुप्ता ने स्थानीय लोक अदालत द्वारा उनके पक्ष में किए गए निर्णय की प्रतिया भी साथ लगाई है।
विज्ञापन