दुराचारी स्कूल व्याख्याता मनोज नौकरी से बर्खास्त

कक्षा 10 की छात्रा से दुराचार और अश्लील वीडियो से किया था ब्लैकमेल
दुराचारी स्कूल व्याख्याता मनोज नौकरी से बर्खास्त

जयपुर / डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार । शिक्षा निदेशालय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की निर्वाचन क्षेत्र में सरकारी स्कूल के व्याख्याता द्वारा कक्षा दसवीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी कलयुगी व्याख्याता के दोषी पाए जाने पर खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे राजकीय सेवा अर्थात नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

प्रदेश के बारां जिले के बेगना गांव में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कार्यरत भूगोल विषय की व्याख्याता मनोज करोलिया ने सत्र 2020-21 के दौरान विद्यालय में ही अध्यनरत कक्षा दसवीं की छात्रा को पहले फुसलाकर छात्रा के साथ अनैतिक कार्य किया और उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था।

मामला संज्ञान में आने पर तब व्याख्याता मनोज करोलिया के खिलाफ शिक्षा निदेशालय में कार्रवाई करते हुए उसे एपीओ कर दिया था। और एपीओ अवधि के दौरान मुख्यालय सत्य निदेशक स्कूल शिक्षा जयपुर कर दिया गया था और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई थी जांच में व्याख्याता मनोज के दोषी पाए जाने पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सीताराम जाट ने एक आदेश जारी कर अपने पद का दुरुपयोग करने शिक्षक गरिमा के विरुद्ध अनैतिक आचरण

भारत में के कारण राजस्थान सिविल सेवाएं (आचरण) नियम 1971 के नियम 3(1)(ii),4(2),4(4) एवं 4(ड) का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपित होने तथा दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन