सचिन पायलट सेलिब्रिटी की तरह आते हैं और घूमकर चले जाते हैं.. शहर के लोगों की तकलीफों की जानकारी नहीं है- अजीत सिंह मेहता

जी रामजी को लेकर ऐतराज पर पायलट के बयान पर बोलते हुए मेहता ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है.. कांग्रेस के पास भ्रम फैलाकर राजनीति करने के अलावा कोई काम नहीं है.. पायलट ने कहा था कि मैं सबसे ज्यादा राम राम करता हूं,
सचिन पायलट सेलिब्रिटी की तरह आते हैं और घूमकर चले जाते हैं.. शहर के लोगों की तकलीफों की जानकारी नहीं है- अजीत सिंह मेहता
टोंक में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई और स्वागत किया... पूर्व विधायक अजित मेहता के नेतृत्व में घंटाघर पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे.

टोंक में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई और स्वागत किया… पूर्व विधायक अजित मेहता के नेतृत्व में घंटाघर पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे.. यहां मेहता ने कहा कि नितिन नवीन को अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने संदेश दिया की ये युवाओं का देश है.. वहीं अजित मेहता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में एक तरफ परिवार की पार्टी है वहीं एक तरफ कार्यकर्ता की पार्टी है.. मुंबई की तरह आगामी शहर और गांव के चुनाव में नितिन नवीन के नेतृत्व में परचम फहराएंगे..

जी रामजी को लेकर ऐतराज पर पायलट के बयान पर बोलते हुए मेहता ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है.. कांग्रेस के पास भ्रम फैलाकर राजनीति करने के अलावा कोई काम नहीं है.. पायलट ने कहा था कि मैं सबसे ज्यादा राम राम करता हूं, पूर्व विधायक अजित मेहता ने पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि पायलट सेलिब्रिटी की तरह आते हैं और घूमकर चले जाते हैं.. शहर के लोगों की तकलीफों की जानकारी नहीं है.. टोंक में यहां के बीच का जनप्रतिनिधि होना चाहिए. पायलट राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं बयान देकर चले जाते हैं..

कार्यक्रम में पार्टी के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल जैन, दीपक संगत सदस्य पूर्व सफाई आयोग, मंडल अध्यक्ष विष्णु चांवला,भाजपा पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा,   युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव चारण, पुष्पेंद्र जैन, चेतन जैन, अनिल शर्मा, नरेंद्र अजमेरा, प्रियवीर सिंह राठौड़, सीताराम, जय नारायण वर्मा, गुड्डू चांवला,

शिवराज चांवला, अमजद, पार्षद मुकेश यादव, रामजस चौधरी, बुद्धिप्रकाश चौधरी, विनोद पोरवाल, सुरेंद्र कीर, रमेश कोटवाल, हेमंत पवार, सुनील जैन, रघुवीर नायक, लवली बैरवा, तारीख अजीज, नफीस मंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन