गीतांजली हॉस्पिटल, जयपुर एवं सुकून हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेगा सुपर स्पेशियलिटी परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन

टोंक। गीतांजली हॉस्पिटल, जयपुर एवं सुकून हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में टोंक में आयोजित निःशुल्क मेगा सुपर स्पेशियलिटी परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 300 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। शिविर में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो सर्जरी, पेट एवं लिवर रोग, शिशु एवं बाल रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा फिजियोथेरेपी से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच एवं मार्गदर्शन किया गया।
विशेष रूप से मरीजों को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, BMD (हड्डियों की जांच) एवं ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी।
शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
