तहसीलदार और दलाल 1.50 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चौकी अलवर को एक शिकायत मिली की परिवादी को वसीयत के आधार पर उसकी मौसी 18 ताई जी के हिस्से की जमीन को परिवादी के नाम पर चढ़ने के लिए तहसीलदार गोबिंदगढ़ में कागजात लगाए तो उन्होंने उसको पटवारी व ग्राम पंचायत चिडवाई सरपंच को आगे भेज दी पटवारी व सरपंच ग्राम पंचायत चिडवाई ने उक्त वसीयत रजिस्टर्ड नहीं होने के कारण जमीन बबली के नाम करने का इंद्राज किया
तहसीलदार और दलाल 1.50 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार 
तहसीलदार एवं दलाल
जयपुर /डॉ. चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अलवर की इकाई में आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदगढ़ के तहसीलदार एवं उसके दलाल को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चौकी अलवर को एक शिकायत मिली की परिवादी को वसीयत के आधार पर उसकी मौसी 18 ताई जी के हिस्से की जमीन को परिवादी के नाम पर चढ़ने के लिए तहसीलदार गोबिंदगढ़ में कागजात लगाए तो उन्होंने उसको पटवारी व ग्राम पंचायत चिडवाई सरपंच को आगे भेज दी ।
पटवारी व सरपंच ग्राम पंचायत चिडवाई ने उक्त वसीयत रजिस्टर्ड नहीं होने के कारण जमीन बबली के नाम करने का इंद्राज किया इस पर परिवादी ने उपखंड अधिकारी गोविंदगढ़ के न्यायालय में अपील की तो उपखंड अधिकारी ने परिवादी के हक में हिस्सा चढ़ाने का आदेश 13 दिसंबर 2025 को तहसीलदार गोविंदगढ़ के नाम से आदेश जारी किया।
उसे आदेश के क्रम में परिवादी द्वारा तहसीलदार गोविंदगढ़ को पुन अपनी जमीन के कागजात पेश किया तो उन्होंने फाइल को अपने पास रखना और उसे पर सुनवाई शुरू कर दी उक्त भूमि को परिवादी के हक में हिस्सा चढ़ाने के लिए दलाल रवि उर्फ रिंकू के जरिए तहसीलदार गोविंदगढ़ बसंत कुमार परसोया ने ₹500000 की रिश्वत की राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था। ‌
इस शिकायत का सत्यापन 13 मार्च को तहसीलदार वसंत कुमार और दलाल रवि उर्फ रिंकू के कहने पर गौरव गुलाटी के ग्राम सिरमोर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचकर परिवादी से बातचीत कर ₹350000 की मांग करना पाया गया। सत्यापन होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल चतुर्थ के सुपरविजन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान पुलिस उप अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार वसंत परसोया तहसील गोविंदगढ़ जिला अलवर एवं उसके दलाल रवि उर्फ रिंकू प्राइवेट व्यक्ति के जरिए परिवादी से पहले किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लस्सी लेते हुए रहेंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है और एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज जांच शुरू करती है। ‌
विज्ञापन