न्यायाधीश ने किया जगदीश सेवा संस्थान का निरीक्षण

टोंक। विमंदित गृह जगदीश सेवा संस्थान टोंक का अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें 27 बालकों का रजिस्ट्रेशन होकर कुल 16 बालक उपस्थित पाए गए। दौरान निरीक्षण संस्थान की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। बालकों के शयनकक्ष का निरीक्षण […]
न्यायाधीश ने किया जगदीश सेवा संस्थान का निरीक्षण

टोंक। विमंदित गृह जगदीश सेवा संस्थान टोंक का अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें 27 बालकों का रजिस्ट्रेशन होकर कुल 16 बालक उपस्थित पाए गए। दौरान निरीक्षण संस्थान की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। बालकों के शयनकक्ष का निरीक्षण किया गया। संस्थान में रसोई-घर की व्यवस्था जांची गई।

बच्चों के खाने-पीने, भोजन इत्यादि की व्यवस्था देखी गई। न्यायाधीश द्वारा विमंदित पुनर्वास गृह, में निरीक्षण के दौरान बच्चों की शिक्षा के बारे में जानकारी, मनोविज्ञानी व स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के दौरान संस्थान के रजिस्टर्स आदि की भी जांच की एवं बालकों के उनके शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषक आहार दिए जाने बाबत उपस्थित केयरटेकर शिवराज को दिशा-निर्देश प्रदान किये गए, इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा उपस्थित बच्चों को नालसा योजनाओं के प्रावधानों एवं मूल अधिकार तथा मूल कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया।

बालाजी के श्रद्धालूओं को परेशानी का सबब

टोंक। उपखण्ड के गांव परासिया में पानी की निकासी अवरूद्ध होने के कारण बालाजी के मंदिर से मदन राव के मकान तक सडक़ पर गंदा एवं कीचडय़ुक्त पानी एकत्रित रहने के आसपास का वातावरण दुर्घन्धमय बना हुआ है, साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालूओं को कीचड़ भरी राह से गुजरना पड़ रहा है।

जीतपाल, राधेश्याम, बनवारी, पंकज सहित अन्य श्रद्धालूओं ने बताया कि परासिया में बालाजी के मंदिर से मदन राव के मकान तक सडक़ पर गंदा एवं कीचडय़ुक्त पानी एकत्रित रहने से कीचडय़ुक्त पानी से निकलने वाले राहगीर फिसलकर चोटिल हो चुके है। समस्या को लेकर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन को भी कई बार अचगत करवाया गया, परन्तु आजतक इस ओर कोई ध्यान नही दिया जाने से समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को पत्र लिखकर तत्काल राहत की गुहार लगाई है।

विज्ञापन