पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुशासन की मूल भावना-पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार

टोंक। राज्य सरकार के निर्देशानसार जिले में 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक सुशासन सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शिवजीराम प्रतिहार की अध्यक्षता एवं सीईओ परशुराम धानका और एडीएम रामरतन सौकरिया की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में गुड गवर्नेंस प्रैक्टिस के संबंध मे कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में राजकीय […]
पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुशासन की मूल भावना-पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार
पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार

टोंक। राज्य सरकार के निर्देशानसार जिले में 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक सुशासन सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शिवजीराम प्रतिहार की अध्यक्षता एवं सीईओ परशुराम धानका और एडीएम रामरतन सौकरिया की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में गुड गवर्नेंस प्रैक्टिस के संबंध मे कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में राजकीय अधिकारियों के दायित्वों एवं उनकी कार्य प्रणाली पर विचार प्रस्तुत किए गए।

सेवानिवृत्त आईएएस शिवजीराम प्रतिहार ने कहा  कि सुशासन का अर्थ आमजन की समस्याओं का बिना बाधा एवं देरी के समाधान करना है। पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुशासन की मूल भावना हैं। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध सीमा में राजकीय सेवाओं की प्रदायगी सुनिश्चित करने तथा जनसुनवाई में संवेदनशील और शालीन व्यवहार अपनाने पर जोर दिया, ताकि प्रशासन पर आमजन का विश्वास बना रहे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने सुशासन सरकारी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करता है, कानून-व्यवस्था बनाए रखता है, नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाएँ प्रदान करता है, संसाधनों का प्रबंधन करता है, और देश के सुचारू विकास व सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित करता है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राम रतन सौकरिया ने कहा कि सुशासन (गुड गवर्नेंस) का महत्व इसलिए है क्योंकि यह जवाबदेह, पारदर्शी और कुशल प्रशासन सुनिश्चित करता है। नागरिकों के अधिकारों की रक्षा होती है, और सरकारी सेवाएं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित होती हैं, जो सरकार और जनता के बीच विश्वास बनाता है और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करता है।

कार्यशाला में ग्राम पंचायत पहाड़ी की प्राचार्य सुशीला करनानी ने जिले के राजकीय विद्यालयों में गणित को रुचिकर एवं सरल बनाने के लिए लक्ष्य 2025 (पढ़ाई विद एआई)की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नवाचार को भारत सरकार के स्तर पर भी सराहा गया है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सरोज मीणा ने बताया कि जिले के आशान्वित ब्लॉक पीपलू में निपुण भारत मिशन और पोषण अभियान में मातृ शिशु एवं बाल पोषण के स्तर में सुधार पर बेहतर कार्य किया गया है।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोग्राम संदीप गौतम ने जिला प्रशासन द्वारा गुड गवर्नेंस के तहत अंतर विभागीय समन्वय को बेहतर ढंग से लागू किया जा रहा है। इसके तहत दो या दो से अधिक विभागों के बीच तालमेल बनाकर जनहित के कामों को त्वरित गति से पूरा करने का प्रयास किया जाता है। कार्यशाला का सफल संचालन सहायक निदेशक लोक सेवा देवेन्द्र सिंह चौहान ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

विज्ञापन