भारतीय जीवन बीमा के मुख्य सलाहकार की यूनिट बैठक का आयोजन

टेलर ने अपने अभिकर्ताओं को जानकारी देते हुए समझाया कि मैं 1989 से लेकर आज तक अनवरत रूप से कार्य करता रहा हूं और पिछले 25 वर्ष से अधिक समय से अध्यक्ष क्लब मेंबर का लक्ष्य  पूर्ण करते हुए आजीवन अध्यक्ष क्लब मेंबर की पात्रता हासिल की है
भारतीय जीवन बीमा के मुख्य सलाहकार की यूनिट बैठक का आयोजन
भारतीय जीवन बीमा निगम टोंक शाखा के आजीवन अध्यक्ष क्लब मेंबर जगदीश प्रसाद टेलर के अभिकर्ताओं की यूनिट बैठक का आयोजन किया गया।

टोंक। भारतीय जीवन बीमा निगम टोंक शाखा के आजीवन अध्यक्ष क्लब मेंबर जगदीश प्रसाद टेलर के अभिकर्ताओं की यूनिट बैठक का आयोजन किया गया। टेलर ने अपने अभिकर्ताओं को जानकारी देते हुए समझाया कि मैं 1989 से लेकर आज तक अनवरत रूप से कार्य करता रहा हूं और पिछले 25 वर्ष से अधिक समय से अध्यक्ष क्लब मेंबर का लक्ष्य  पूर्ण करते हुए आजीवन अध्यक्ष क्लब मेंबर की पात्रता हासिल की है आपके द्वारा सभी अभिकर्ताओं को एजेंसी क्लब मेंबर के लाभों की विस्तृत चर्चा कीए आपकी टीम सदस्यों को लगातार योजनाबद्ध तरीके से बड़े प्रीमियम पॉलिसी करने का आह्वान किया तथा  स्वयं की टीम के लिए ‘‘चलो जैसलमेर’’ प्रतियोगिता का आह्वान भी किया,

उन्होंने भी अभिकर्ताओं को माला, साफा, पहनाकर उपहार भेंट करते हुए स्वागत किया तथा 15 जनवरी तक भरत पारेख से मिलने की प्रतियोगिता के लिए मोटिवेट किया। जनवरी, फरवरी एवं मार्च में अद्वितीय नव व्यवसाय कार्य करने का संकल्प लिया।

रमेश चन्द माली, रामावतार सैन, हनुमान अध्यक्ष क्लब मेंबर ने शतक पॉलिसी का संकल्प लिया। शाखा प्रबंधक राम चरण मीना ने क्लब मेंबर बेनिफिट, यूनिट प्लान बेनिफिट्स, पेंशन प्लान बेनिफिट्स एवं वर्तमान प्रतियोगिताओं पर फोकस किया। अभिकर्ताओं का हौसला बढ़ाया तथा निवाई शाखा में बेहतरीन नव व्यवसाय कार्य करने के लिए आव्हान किया।

नि:शुल्क परामर्श शिविर आज

टोंक । विकास मेडिकल्स मेहंदी बाग टोंक पर  जनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं  जोड़ प्रत्यारोपण एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर शनिवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जायेगा। शिविर संयोजक विकास विजयवर्गीय ने बताया कि नि:शुल्क परामर्श शिविर में जयपुर के डॉ. बलराम हरसाना एवं डॉ. विजय पिलानिया द्वारा विशेषज्ञ परामर्श शिविर में संबंधित समस्याओं के निदान हेतु नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर टोंक वासियों के लिए आयोजित किए जाते रहेंगे।

विज्ञापन