मतदाता जागरूकता अभियानः जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में क्लस्टर कैंप आयोजित. नव मतदाताओं ने उत्साह के साथ भरा फॉर्म – 06

टोंक। भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना अग्रवाल के निर्देशन में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानो में युवा मतदाता श्रेणी के लिए जागरूकता के लिए कैंप आयोजित किए गए कलस्टर स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ परशुराम धानका ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत दावे व आपत्तियां निस्तारित की जा रही हैं।
इसी क्रम में सोमवार को जिले भर के विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों में नव मतदाताओं के पंजीकरण के लिए क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मृख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना और उन्हें वीएचए (वोटर हेल्पलाइन ऐप) व फॉर्म नंबर 6 भरने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था।
उन्होंने बताया कि सोमवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय नगरफोर्ट एवं राजकीय महाविद्यालय उनियारा में कैंप आयोजित हुए। शिविरों में ईएलसी प्रभारियों ने छात्र-छात्राओं को वोटर हेल्प लाईन डाउनलोड करवाकर ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया समझाई और पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। नव मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदाता बनने की प्रक्रिया को समझा।
