विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्ध घुमन्तु समुदाय को पहचान देने की पहल जिलें के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 31 जनवरी तक लगाए जाएंगे घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविर

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा की घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु) के सभी व्यक्तियों को ऑनलाइन घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र जारी कर राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त पंचायत समिति, नगरपालिका एवं नगर परिषद में 12 से 31 जनवरी तक विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे
विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्ध घुमन्तु समुदाय को पहचान देने की पहल जिलें के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 31 जनवरी तक लगाए जाएंगे घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविर

टोंक। राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देश पर घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु) के व्यक्त्तियों को केन्द्र/राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिलें में 12 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविर लगाएं जाएंगे।

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा की घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु) के सभी व्यक्तियों को ऑनलाइन घुमन्तु पहचान प्रमाण पत्र जारी कर राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त पंचायत समिति, नगरपालिका एवं नगर परिषद में 12 से 31 जनवरी तक विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने सभी एसडीओ, बीडीओ एवं अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में घुमन्तु समुदाय के व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि बनाने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था कर आवश्यक आवेदन करवाए जाएंगे।

उन्होंने इसके लिए प्रत्येक पंचायत समिति में एवं शहरी क्षेत्रों के स्थानीय परिस्थिति अनुसार 5-8 वार्ड का क्लस्टर बनाकर प्रत्येक क्लस्टर पर कैम्प आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने कैम्प में समन्वय के लिए एसडीओ को प्रभारी अधिकारी एवं बीडीओ को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

साथ ही दो-तीन ई-मित्र धारकों की नियुक्ति कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविरों में विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्धघुमन्तु समुदाय के व्यक्तियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र ई-मित्रों द्वारा नि:शुल्क भरे जाने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन