6.5 किलो गांजे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने देर रात उनियारा थाना इलाके में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त करते हुए उनियारा से खतौली रोड़ पर चार जनों को डिटेन किया,
6.5 किलो गांजे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
जिला स्पेशल टीम के अथक प्रयासों से नशे के विरुद्ध एक और कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 50 हजार रुपए कीमत का 6.5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया

टोंक । जिले को नशा मुक्त करने की दिशा में जिला स्पेशल टीम के अथक प्रयासों से नशे के विरुद्ध एक और कार्रवाई करते हुए  करीब 3 लाख 50 हजार रुपए कीमत का 6.5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। पुलिस टीम  ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपियों के कब्जे से एक अपाये आरटीआर मोटरसाईकिल, एक सीडी डीलक्स मोटरसाईकिल भी जप्त की है। टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रतनलाल भार्गव  के निर्देशन में वृत्ताधिकारी उनियारा श्रीमती आकांक्षा कुमारी  के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने देर रात उनियारा थाना इलाके में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त करते हुए उनियारा से खतौली रोड़ पर चार जनों को डिटेन किया,

जिसका उनियारा थाने पर चारों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। साथ ही इन चारों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।  जप्तशुदा गांजे की बाजार कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पुत्र नंदकिशोर शर्मा (25)  निवासी मोहनपुरा पुलिस थाना इंदरगढ़ जिला बूंदी हाल शॉप जिला टोंक, गोपाल पुत्र घेवर राम लोहार (24)  निवासी भाचारना थाना लूणी जिला जोधपुर, मुकेश पुत्र चुन्नीलाल मीना (24) निवासी बोरदा नयागांव थाना मेहंदवास एवं विकास पुत्र मोजी राम मीणा (19) निवासी नयागांव बोरदा पुलिस थाना मेहंदवास  को गिरफ्तार किया हैं।

विज्ञापन