108/104 एम्बुलेंस यूनियन के गिर्राज चौधरी जिलाध्यक्ष बनें
टोंक। राजस्थान 108/104 एम्बुलेंस यूनियन की बैठक वैष्णो देवी माता मंदिर पक्का बंधा टोंक में आयोजित की गई, बैठक में एम्बुलेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत मौजूदगी में टोंक जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर जिलाध्यक्ष गिर्राज चौधरी ककोड़, उपाध्यक्ष चेतन गुर्जर, रामकल्याण चौधरी, कोषाध्यक्ष हकीम खान, सचिव गोपाल चौधरी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद आरिफ खान को बनाया गया।
इसी प्रकार टोंक ब्लॉक से अध्यक्ष राजेश बैरवा, उपाध्यक्ष भागचंद मीणा, निवाई-पीपलू अध्यक्ष शंकर चौधरी, उपाध्यक्ष जमील खान, रमेश गुर्जर, टोडा-मालपुरा से अध्यक्ष रामकल्याण चौधरी, उपाध्यक्ष गणेश चौधरी, निहाल गुर्जर, देवली-उनियारा अध्यक्ष धर्मराज चौपड़ा, उपाध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, शिवजीराम जाट को बनाया गया।
इस दौरान 108/104 नर्सिंग संघर्ष समिति टोंक जिलाध्यक्ष राजकमल चंदेल, सुमित प्रजापत, जमील खान, रामसहाय गुर्जर, बलराम मीणा, शिवदयाल चौधरी, चेतन गुर्जर, सरफराज खान, गिर्राज जाट पहाड़ी, सुनील जांगिड़, भगीरथ, ताराचंद गुर्जर, गणेश, अखलेश, सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे।
