कुंभलगढ़ अभयारण्य में मिला तेंदुए का शव: वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या शिकार के निशान नहीं मिले हैं।आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक सर्दी या किसी बीमारी के कारण तेंदुए की मौत हुई होगी। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। वन विभाग ने नियमानुसार मौके पर ही तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
कुंभलगढ़ अभयारण्य में मिला तेंदुए का शव: वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
शव का दाह संस्कार कर दिया गया

देसूरी। सादड़ी क्षेत्र के कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में सोमवार को गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को एक तेंदुए का शव मिला। शव सेवटो वेरा रूपण माताजी वनपथ पर पड़ा हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
मृत तेंदुआ नर था और उसकी उम्र लगभग 8 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शव करीब पांच दिन पुराना था, जिससे अनुमान है कि तेंदुए की मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या शिकार के निशान नहीं मिले हैं।आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक सर्दी या किसी बीमारी के कारण तेंदुए की मौत हुई होगी। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। वन विभाग ने नियमानुसार मौके पर ही तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवाया।

इसके बाद विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शव का दाह संस्कार कर दिया गया, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य या पर्यावरणीय समस्या उत्पन्न न हो। इस कार्रवाई के दौरान एसीएफ प्रमोद सिंह नरुका, वनपाल ईश्वर सिंह, पटवारी सालूराम देवासी, पशु चिकित्सक डॉ. परीक्षित राजपुरोहित और कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि कुंभलगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त की जा रही है और भविष्य में भी सतर्कता बढ़ाई जाएगी। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि जंगल क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वन्यजीव से संबंधित कोई जानकारी मिले, तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन